ब्रिटेन होर्मुज जलडमरूमध्य सम्मेलन की करेगा मेजबानी: ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर

Ads

ब्रिटेन होर्मुज जलडमरूमध्य सम्मेलन की करेगा मेजबानी: ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 05:25 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 05:25 PM IST

(फाइल फोटो के साथ)

लंदन, एक अप्रैल (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने बुधवार को कहा कि उनका देश इस सप्ताह होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के तौर-तरीकों पर चर्चा करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय राजनयिक सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

स्टार्मर ने कहा कि 35 देशों ने एक बयान पर हस्ताक्षर किए हैं जिसमें इस महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्ग की समुद्री सुरक्षा बहाल करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई गई है।

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री यवेट कूपर इस मुद्दे पर एक सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी और सैन्य योजनाकार ईरान युद्ध समाप्त होने के बाद सुरक्षा के लिए योजनाओं पर भी काम कर रहे हैं।

स्टार्मर ने कहा कि स्थिरता बहाली के लिए ‘सैन्य शक्ति और कूटनीतिक गतिविधियों का एक संयुक्त मोर्चा’ आवश्यक है।

एपी राजकुमार पवनेश

पवनेश