रूस पर यूक्रेन का ड्रोन हमला : तीन चीनी नागरिक घायल
रूस पर यूक्रेन का ड्रोन हमला : तीन चीनी नागरिक घायल
बीजिंग, 20 जुलाई (भाषा) रूस के मॉस्को इलाके में यूक्रेन द्वारा ड्रोन से किए गए हमलों में 10 लोग घायल हुए हैं जिनमें से तीन चीनी नागरिक भी शामिल हैं। चीन की सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, घायल चीनी नागरिकों और अन्य पीड़ितों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज जारी है।
खबर में कहा गया कि रूस स्थित चीनी दूतावास संबंधित जानकारी को सत्यापित कर रहा है।
शिन्हुआ के मुताबिक, यूक्रेन ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात ड्रोन से हमले किए।
भाषा धीरज नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


