पाकिस्तान का हाथ आंतकियों के साथ, मुंबई हमले के साजिशकर्ता को महीने में डेढ़ लाख रु खर्च की दिलाई मंजूरी

Ads

पाकिस्तान का हाथ आंतकियों के साथ, मुंबई हमले के साजिशकर्ता को महीने में डेढ़ लाख रु खर्च की दिलाई मंजूरी

  •  
  • Publish Date - December 11, 2020 / 07:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

संयुक्त राष्ट्र, 11 दिसंबर (भाषा) । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति ने घोषित आतंकवादी और मुंबई हमले के साजिशकर्ता जकी-उर-रहमान लखवी को महीने में डेढ लाख पाकिस्तानी रु का खर्च देने की अनुमति दे दी है।

ये भी पढ़ें- केंद्र के तलब करने के बावजूद पश्चिम बंगाल सरकार ने मुख्य सचिव, डीजी..

 सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की इमरान ख़ान सरकार की अपील पर प्रतिबंध समिति ने ये अनुमति दी है। प्रतिबंध समिति ने खर्च की राशि को इस सप्ताह मंजूरी देते हुए लखवी के बैंक खाते से यह धन निकालने की अनुमति दी है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित किए जाने के बाद से लखवी के बैंक खाते से लेन देन पर रोक लगा दी गई थी।

परिषद से मिली मंजूरी के अनुसार, लखवी को दवाओं के लिए 45 हजार, भोजन के लिए 50 हजार, जन सुविधाओं के लिए 20 हजार, वकील की फीस के लिए 20 हजार और परिवहन के लिए 15 हजार रु निकालने की अनुमति होगी।

ये भी पढ़ें- भाजपा ने कोटा अस्‍पताल में शिशुओं की मौत मामले में समिति गठित की

लश्कर-ए-तैयबा और अल-कायदा से जुड़े होने तथा आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण 60 वर्षीय लखवी को संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर 2018 में आतंकवादी घोषित किया था।