(EPFO Umang App Withdrawal/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: EPFO Umang App Withdrawal: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की सेवाओं को लेकर कई यूजर्स (EPFO Umang App Withdrawal) को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। EPFO पोर्टल को 26 जून 2026 को अपग्रेडेशन के लिए बंद किया गया था। वहीं, EPFO की ओर से बताया गया था कि पोर्टल को तेज और बेहतर बनाने के लिए जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। करीब सात दिन बाद 3 जुलाई को पोर्टल दोबारा शुरू कर दिया गया लेकिन इसके बाद भी कई सेवाएं पूरी तरह सुचारू नहीं हो पाई।
EPFO ने पोर्टल बहाल करते समय बताया था कि मेंबर एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए जरूरी डेटाबेस और सॉफ्टवेयर अपग्रेड पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही UAN एक्टिवेशन और नया UAN बनाने जैसी सुविधाओं को वेबसाइट से हटाकर Umang ऐप पर उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। हालांकि, अभी तक Umang ऐप पर EPFO की सेवाएं (EPFO Umang App Withdrawal) शुरू नहीं हो पाई हैं। कई यूजर्स ऐप में लॉग इन तक नहीं कर पा रहे हैं।
Umang ऐप पर EPFO सेवा खोलने पर यूजर्स को एक पॉप-अप मैसेज दिखाई दे रहा है। इसमें बताया जा रहा है कि वेबसाइट मेंटिनेंस का काम जारी है और जल्द ही सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी। इस वजह से कर्मचारी PF बैलेंस देखने, क्लेम करने और अन्य जरूरी कामों को लेकर परेशान हैं।
(Image Credit: Umang App)
EPFO पोर्टल पर जानकारी दी गई है कि प्रमुख डेटाबेस और सॉफ्टवेयर अपग्रेड का काम पूरा हो चुका है। मेंबर और नियोक्ता से जुड़ी कई सेवाएं लाइव कर दी गई हैं। हालांकि, क्लेम प्रोसेसिंग में अभी समय लग सकता है। EPFO के अनुसार, क्लेम की जांच और प्रक्रिया पूरी होने में लगभग दो हफ्ते तक का समय लग सकता है। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि उनके पुराने क्लेम 15 से 20 दिनों के भी अभी तक प्रोसेस पूरे नहीं हुए हैं।
फिलहाल PF बैलेंस देखने या क्लेम करने (EPFO Umang App Withdrawal) के लिए कर्मचारी EPFO के आधिकारिक पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए UAN और पासवर्ड से लॉग इन करके पासबुक और क्लेम की जानकारी देखी जा सकती है। इसके अलावा बैलैंस चेक करने के लिए SMS और मिस्ड कॉल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध है। Umang ऐप पर सेवा दोबारा शुरू होने तक यूजर्स इन विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं।