US Fighter Jet Crash News/Image Source: @clashreport
US Fighter Jet Crash News: ईरान ने दावा किया है कि उसने कुवैत में एक अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। ईरानी मीडिया और सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि F-15 विमान आग की लपटों में घिरकर नीचे गिर रहा है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह विमान अमेरिकी वायुसेना का था या इज़राइली।
US Fighter Jet Crash News: ऑनलाइन फुटेज के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि दो अलग-अलग F-15 जेट क्रैश हुए हैं एक पूरी तरह से आग की चपेट में था, जबकि दूसरे में केवल दाहिने इंजन के पास आग देखी गई। कुछ सूत्रों ने इसे ‘फ्रेंडली फायर’ की संभावना भी बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों जेट के पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। F-15 अमेरिका का बेहद शक्तिशाली ट्विन-इंजन सुपरसोनिक एयर सुपीरियरिटी फाइटर विमान है।
कुवैत में अमेरिका का F-15 फाइटर जेट क्रैश#USAF | #F15 | #Kuwait | #AirDefense | Iran-Israel War Update pic.twitter.com/KjDI77DDPl
— IBC24 News (@IBC24News) March 2, 2026
US Fighter Jet Crash News: इसे 1970 के दशक में अमेरिकी कंपनी McDonnell Douglas द्वारा विकसित किया गया था, जो बाद में बोइंग का हिस्सा बन गई। यह जेट मैक 2.5 यानी लगभग 2600 से 3000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक उड़ सकता है और 65,000 फीट से अधिक ऊंचाई तक जा सकता है। इसके दो इंजन इसे तेज़ी से चढ़ने और भारी हथियार ले जाने की क्षमता प्रदान करते हैं। समय के साथ F-15 में कई अपग्रेड किए गए हैं, जिनमें आधुनिक रडार सिस्टम, डिजिटल कॉकपिट और लंबी दूरी पर टारगेट ट्रैक करने की क्षमता शामिल है। इसकी ताकत और गति के कारण इसे एयर सुपीरियरिटी फाइटर के रूप में जाना जाता है।
UPDATE: Based on shared footage online, it appears two separate F-15 jets may have crashed — one fully engulfed in flames, the other with fire visible near the right engine only.
This could explain Kuwait’s announcement that several jets crashed.
H/T: azyakancokkacan… https://t.co/ppfS3dmDo1 pic.twitter.com/AdORH8OAzO
— Shahnawaz Sadique (@shahnawazsadiqu) March 2, 2026