अमेरिकी सेना ने ईरानी हमले में मारे गए दो सैनिकों की पहचान की

अमेरिकी सेना ने ईरानी हमले में मारे गए दो सैनिकों की पहचान की

अमेरिकी सेना ने ईरानी हमले में मारे गए दो सैनिकों की पहचान की
Modified Date: July 20, 2026 / 05:09 pm IST
Published Date: July 20, 2026 5:09 pm IST

वाशिंगटन, 20 जुलाई (एपी) अमेरिकी सेना ने पिछले सप्ताह ईरान के साथ युद्ध के दौरान मारे गए दो सैनिकों की सोमवार को पहचान की।

रक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि हवाई के ईवा बीच निवासी फर्स्ट लेफ्टिनेंट टायलर जेम्स फीहान (25) और टेक्सास के कैरोल्टन निवासी इसाबेला गोंजालेस (19) की जॉर्डन में मौत हो गई। दोनों इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान के समर्थन में वहां तैनात थे। हालांकि, उनकी मौत कैसे हुई, इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को कहा था कि ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाव के दौरान जॉर्डन में दो अमेरिकी सैन्यकर्मी मारे गए।

अमेरिकी सेना ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध में अब तक कुल 17 सैन्यकर्मियों की मौत हुई है।

एपी आशीष नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में