यूरोपीय संसद के लिए 20 यूरोपीय देशों में मतदान शुरू

यूरोपीय संसद के लिए 20 यूरोपीय देशों में मतदान शुरू

यूरोपीय संसद के लिए 20 यूरोपीय देशों में मतदान शुरू
Modified Date: June 9, 2024 / 01:49 pm IST
Published Date: June 9, 2024 1:49 pm IST

ब्रसेल्स, नौ जून (एपी) यूरोपीय संसद के पांच साल के कार्यकाल के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) के 20 देशों में रविवार को मतदान शुरू गया।

यूरोपीय संसद के 720 सदस्यों को चुनने के लिए नागरिक मतदान करेंगे। सदन में सीट जनसंख्या के आधार पर आवंटित की जाती हैं। माल्टा एवं लक्जमबर्ग की सदन में सबसे कम छह और जर्मनी की सबसे अधिक 96 सीट हैं।

हर पांच साल में होने वाले चुनावों के आधिकारिक नतीजे यूरोपीय संघ के 27 देशों के मतदान प्रक्रिया पूरी होने से पहले प्रकाशित नहीं किए जा सकते।

एपी योगेश सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में