BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Russia Missile Attack on Ukraine: कब रूकेगी ये जंग? रूस ने यूक्रेन पर किया मिसाइल अटैक, करीब 32 लोगों की मौत

Russia Missile Attack on Ukraine: यूक्रेन के सूमी शहर में रविवार को रूस के मिसाइल हमले में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई।

Shyam Dwivedi
Published: 13 Apr 2025 | 9:28 pmModified: 13 Apr 2025 | 9:29 pm
HIGHLIGHTS
  1. यूक्रेन के सूमी शहर में रविवार को रूस के मिसाइल हमले में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई।
  2. रविवार पूर्वाह्न लगभग सवा 10 बजे उस समय हुआ जब लोग ‘पाम संडे’ मनाने के लिए एकत्र हुए थे।
  3. अग्निशमन दल क्षतिग्रस्त इमारतों के मलबे के बीच कारों में लगी आग बुझाने का प्रयास करते हुए भी दिख रहे हैं।

कीव। Russia Missile Attack on Ukraine: यूक्रेन के सूमी शहर में रविवार को रूस के मिसाइल हमले में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार बैलिस्टिक मिसाइल से यह हमला रविवार पूर्वाह्न लगभग सवा 10 बजे उस समय हुआ जब लोग ‘पाम संडे’ मनाने के लिए एकत्र हुए थे। आधिकारिक चैनलों पर घटनास्थल की पोस्ट की गई तस्वीरों में शव सड़क किनारे काले रंग के बैग में रखे हुए दिख रहे हैं, जबकि और शव मलबे के बीच कम्बलों में लिपटे हुए दिखायी दे रहे हैं।

Russia Missile Attack on Ukraine : अग्निशमन दल क्षतिग्रस्त इमारतों के मलबे के बीच कारों में लगी आग बुझाने का प्रयास करते हुए भी दिख रहे हैं। महापौर अर्टेम कोबजर ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा, “पाम संडे के अवसर पर हमारे लोगों को भयावह त्रासदी का सामना करना पड़ा। दुर्भाग्य से हमें 20 से अधिक लोगों की मौत होने की पहले ही जानकारी मिल गई है।”

read more: Akash Anand Apologized To Mayawati: आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी! X पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- 'मुझे पुन: पार्टी में कार्य करने का मौका दें'  

यूक्रेन की ‘स्टेट इमरजेंसी सर्विस’ ने एक बयान में कहा कि हमले में कम से कम 32 लोग मारे गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। बयान में कहा गया कि 10 बच्चों समेत 84 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि दो मिसाइल हमलों में कई लोग मारे गए हैं और राहत प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा, “प्रारंभिक सूचना के अनुसार कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं।”

सूमी पर यह हमला एक सप्ताह के भीतर दूसरा बड़े पैमाने का हमला है, जिसमें आम नागरिकों की जान गई है। इससे पहले चार अप्रैल को जेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रीह पर घातक मिसाइल हमला हुआ था जिसमें नौ बच्चों सहित 20 लोग मारे गए थे।

जेलेंस्की ने हमले पर वैश्विक प्रतिक्रिया का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘बातचीत से बैलिस्टिक मिसाइलों और बमों पर कभी रोक नहीं लगी। रूस के प्रति वैसा रवैया अपनाने की जरूरत है जैसा किसी आतंकवादी के प्रति अपनाया जाता है।” वहीं यूक्रेनी शहर खार्किव के महापौर आई. तेरेखोव ने रविवार को कहा कि एक रूसी हमले में शहर के एक किंडरगार्टन को निशाना बनाया गया, जिससे खिड़कियां टूट गईं और इमारत का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इससे एक दिन पहले रूस और यूक्रेन के शीर्ष राजनयिकों ने ऊर्जा संरचना पर हमले रोकने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता वाले एक संभावित समझौते के उल्लंघन का एक-दूसरे पर आरोप लगाया था। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने वार्षिक ‘अंताल्या डिप्लोमेसी फोरम’ में अलग-अलग कार्यक्रमों में बात की। इससे एक दिन पहले अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ ने शांति संभावनाओं पर चर्चा के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, “यूक्रेन शुरू से ही हम पर हमला कर रहा है।” उन्होंने कहा कि अमेरिका, तुर्की और अंतरराष्ट्रीय निकायों को रूस पिछले तीन सप्ताह के दौरान यूक्रेन के हमलों की सूची उपलब्ध कराएगा। वहीं, यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने उनके दावे पर कड़ा विरोध जताते हुए शनिवार को कहा कि रूस ने हमलों पर सीमित रोक को लेकर सहमति के बाद से यूक्रेन पर लगभग 70 मिसाइल, 2,200 ड्रोन और 6,000 से अधिक गाइडेड हवाई बम के जरिये हमले किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये हमले अधिकतर आम लोगों पर किये गए हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: When will this war stop? Russia launched a missile attack on Ukraine, about 32 people died

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm
भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 10:20 pm
कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

01 Oct 2026 | 9:59 pm
स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

01 Oct 2026 | 9:31 pm
खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

01 Oct 2026 | 9:12 pm
कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

01 Oct 2026 | 8:24 pm