BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

वेब प्रबंधन प्रणाली को उन्नत बनाने पर किया जा रहा काम : पाकिस्तान

वेब प्रबंधन प्रणाली को उन्नत बनाने पर किया जा रहा काम : पाकिस्तान

वेब प्रबंधन प्रणाली को उन्नत बनाने पर किया जा रहा काम : पाकिस्तान
Bhasha
Published: 16 Aug 2024 | 4:19 pmModified: 16 Aug 2024 | 4:19 pm

इस्लामाबाद, 16 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान सरकार ने तथाकथित ‘फायरवॉल’ लगाए जाने की अटकलों के बीच पहली बार स्वीकार किया कि वह साइबर सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए अपनी ‘वेब प्रबंधन प्रणाली’ को उन्नत बनाने पर काम कर रहा है, जिसकी वजह से देश में इंटरनेट चलाने वाले लोगों को कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। मीडिया में शुक्रवार को आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।

पाकिस्तान के कुछ क्षेत्रों में मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करते वक्त लाखों लोगों को कुछ वक्त से इंटरनेट सेवाओं का इस्तेमाल करते वक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पाकिस्तान में अब तक सरकारी तंत्र लोगों की समस्याओं और मीडिया में आ रही खबरों को लगातार नजरअंदाज करता आ रहा था और दावा कर रहा था कि ये समस्याएं दूरसंचार, इंटरनेट सेवा प्रदाताओं तथा मेटा की वजह से हो रही हैं।

सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार पर सीनेट की स्थायी समिति की बृहस्पतिवार को एक बैठक के बाद सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार राज्य मंत्री शजा फातिमा ख्वाजा ने कहा कि सरकार ने इंटरनेट सेवाओं में दिक्कत को लेकर पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण और अन्य संस्थानों से रिपोर्ट मांगी थी।

‘डॉन’ समाचारपत्र ने ख्वाजा के हवाले से कहा, “इंटरनेट धीमा नहीं पड़ना चाहिए। हम पाकिस्तान में 5जी लाने की बात कर रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं और तेज गति वाले नेट को लेकर बातचीत जारी है।’’

जब मंत्री से ‘फायरवॉल’ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को ‘‘बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है’’।

उन्होंने कहा, “सरकार एक वेब प्रबंधन प्रणाली संचालित कर रही है। अब इस प्रणाली को उन्नत किया जा रहा है।”

भाषा जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: वेब प्रबंधन प्रणाली को उन्नत बनाने पर किया जा रहा काम : पाकिस्तान

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm
भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 10:20 pm
कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

01 Oct 2026 | 9:59 pm
स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

01 Oct 2026 | 9:31 pm
खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

01 Oct 2026 | 9:12 pm
कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

01 Oct 2026 | 8:24 pm