Agriculture Department Recruitment उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 2759 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा संबंधी विज्ञप्ति जारी कर दी है। आयोग के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 22 मई से शुरू होगी, जिसकी अंतिम तिथि 11 जून निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन में संशोधन और शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 18 जून तय की गई है।
Agriculture Department Recruitment मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की छंटनी उनके पीईटी 2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार की जाएगी। पीईटी 2025 के वास्तविक स्कोर अथवा नार्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम अथवा ऋणात्मक अंक प्राप्त करने वालों को शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।
परीक्षा के दौरान 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें दो घंटे में हल करना होगा। प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तर के लिए ऋणात्मक अंक का प्रावधान भी किया गया है। परीक्षा में फसल विज्ञान, जैव तकनीकी, पादप प्रजनन, क्रॉप फिजियोलॉजी, मृदा एवं जल प्रबंधन, कृषि प्रसार, कृषि अर्थशास्त्र एवं योजनाएं, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामायिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान, उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।
इन्हें भी पढ़ें:-