बिजली विभाग में बंपर भर्ती, ITI पास लिए सुनहरा मौका… जल्द करें
बिजली विभाग में बंपर भर्ती, ITI पास लिए सुनहरा मौका... जल्द करें
नई दिल्ली। तमिलनाडु इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ने फिल्ड असिस्टेंट 2900 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 23 अप्रैल तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवार 28 अप्रैल तक फीस का भुगतान कर सकते हैं।
पढ़ें- छठवीं से ग्यारवीं तक के छात्रों के लिए CBSE ने किया अहम बदलाव, अगले शिक्षण सत…
इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष रखी गई है. आयु की गणना 1 जुलाई, 2019 के आधार पर की जाएगीय़ आरक्षित उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है। वहीं, निराश्रित महिलाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा 35 साल रखी गई है।
पढ़ें- UPSEE एग्जाम की तिथि घोषित, 9 अप्रैल तक कर सकते हैं फार्म में सुधार…
उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में ITI का सर्टिफिकेट का होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को 18,800 रुपए से लेकर 59,900 रुपए प्रति माह की सैलरी दी जाएगी।
पढ़ें- अभिनव पहल: लाॅकडाउन में घर बैठे पढ़ाई के लिए CM भूपेश बघेल ने किया ऑ..
उम्मीद्वारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. हालांकि, परीक्षा की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है. चयनित उम्मीदवारों को सफलता पूर्वक काम करने के लिए तीन महीने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

Facebook


