आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की बंपर भर्ती, आवेदन और अंतिम तारीख से जुड़ी जानकारी.. जानिए
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की बंपर भर्ती, आवेदन और अंतिम तारीख से जुड़ी जानकारी.. जानिए
अंबिकापुर। एकीकृत बाल विकास परियोजन कार्यालय अम्बिकापुर ग्रामीण के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता एवं मिनी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के पद की पूर्ति के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। इन पदों पर कार्य करने के इच्छुक पात्र आवेदक 29 जुलाई तक अपना आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजन कार्यालय अम्बिकापुर ग्रामीण में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है।
पढ़ें- एनआईटी रायपुर में नियमित और संविदा के कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
परियोजना अधिकारी ने बताया है कि खुली भर्ती के माध्यम से शासन द्वारा निर्धारित मापदण्डों को पूरा करने वाले आवेदक अपना आवेदन जमा कर सकते है। परियोजना अधिकारी ने बताया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 4, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 एवं सहायिकाओं के 12 पदों की पूर्ती की जाएगी। ग्राम पंचायत परसा के समरतपारा, कोल्डिहा पंचायत, परसोंडी खुर्द के रजवारपारा एवं भिट्ठीकलां के ढोढीपारा में आंगनबाडी कार्यकर्ता की भर्ती की जायेगी।
पढ़ें- असिस्टेंट लाइनमैन के 3500 पदों पर भर्ती, वेतन और आवेदन से जुड़ी जान.
इसी प्रकार खलीबा के हरिजनपार में मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती होगी। अम्बिकापुर के वार्ड क्रमांक 41 नवागढ़, मलगवाखुर्द के रामनगर, चठीरमा के बंगालीपारा 2, चिताबहार आंगनबाड़ी केन्द्र, सुखरी के परियाबहरा, अम्बिकापुर के संत गहीरागुरू वार्ड 46 के लक्ष्मीपुर एक, अम्बिकापुर के वार्ड क्रमांक 42 के नवागढ़ गंगासार, गंगापुर खुर्द के सड़कपारा, भगवानपुर के प्रफुल्लपारा एवं आंगनबाड़ी केन्द्र मौलवीबांध में सहायिका की भर्ती की जायेगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय अम्बिकापुर ग्रामीण से प्राप्त की जा सकती है।
पढ़ें- इस होनहार युवा को ‘नासा’ से आया बुलावा, अब सूर्य पर करेंगे रिसर्च, .
कमलनाथ को धमकी, बहेगा खून
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/aJWmhV9BxJE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


