सीए के नतीजे घोषित, अतुल अग्रवाल ने किया देशभर में टॉप, icai.nic.in पर देखें रिजल्ट

Ads

सीए के नतीजे घोषित, अतुल अग्रवाल ने किया देशभर में टॉप, icai.nic.in पर देखें रिजल्ट

  •  
  • Publish Date - July 20, 2018 / 01:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 04:14 AM IST

नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल, फाउंडेशन परीक्षा और सीपीटी परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट icaiexam.icai.org, caresults.icai.org और icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

सीए फाइनल की परीक्षा में 77.25 प्रतिशत अंकों के साथ अतुल अग्रवाल ने टॉप किया है। जबकि अहमदाबाद के आगम संदीपभाई दलाल ने दूसरा स्थान और सूरत के अनुराग बागड़िया ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

यह भी पढ़ें : अविश्वास प्रस्ताव, राजनाथ ने कांग्रेस पर किए कड़े प्रहार, कहा- देश का पहला मॉब लिंचिंग 1984 में

ऐसे चेक करें रिजल्ट

आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org, caresults.icai.org और icai.nic.in पर जाएं।

CA CPT result 2018 वाले लिंक पर जाएं

अगला पेज खुलेगा। उस पर अपना रोल नंबर, पिन या रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें। आपका रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।

वेब डेस्क, IBC24