CBSE ने जारी की कक्षा 12वीं और 10 वीं परीक्षा की डेट शीट, यहां देखिए पूरा टाइम टेबल

CBSE ने जारी की कक्षा 12वीं और 10 वीं परीक्षा की डेट शीट, यहां देखिए पूरा टाइम टेबल

CBSE ने जारी की कक्षा 12वीं और 10 वीं परीक्षा की डेट शीट, यहां देखिए पूरा टाइम टेबल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: May 18, 2020 8:17 am IST

नईदिल्ली। कक्षा 12 वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं के लिए CBSE ने डेट शीट जारी कर दी है। सूची के अनुसार 12 वीं की परीक्षाएं 1 जुलाई बुधवार से शुरू होंगी। परीक्षाएं सुबह 10.30 से शुरू होकर 1.30 तक आयोजित होंगी। एक जुलाई को होम साइंस का पेपर होगा। 2 जुलाई को हिंदी इलेक्टिव और हिंदी कोर का पेपर होगा। 3 जुलाई को फिजिक्स और 4 जुलाई को एकाउंटेंसी का पेपर होगा। 5 जुलाई को रविवार को अवकाश रहेगा। सबसे अंत में 15 जुलाई को नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के स्कूलों में मैथ, इकनॉमिक्स, हिस्ट्री और बॉयोलॉजी का आयोजन होगा। हालाकिं, ऑल इंडिया के स्कूलों में अंतिम पेपर 13 जुलाई 2020 को सोशियोलॉजी का होगा।

ये भी पढ़ें: NEET के अ​भ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर, 31 मई तक बदल सकेंगे अपना परीक्षा केंद्र

वहीं CBSE ने कक्षा 10 वीं के लिए केवल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लिए री-शेड्यूल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी की है। सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेटशीट 2020 में कक्षा 10 के लिए 1 जुलाई 2020 को  सोशल साइंस को पेपर होगा और सबसे अंत में 15 जुलाई को इंग्लिश कम्यूनिकेटिव और इंग्लिश लैंग्वेज और लिट्रेचर के पेपर होंगे।

ये भी पढ़ें: देश की 100 यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे ऑनलाइन कोर्सेज, रेडियो और टीव…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com