रायपुर–छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा सिविल जज मुख्य परीक्षा 2017 की लिखित परीक्षा 11 फरवरी रविवार को पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिलासपुर एवं रायपुर जिलों के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सम्मिलित ऐसे अभ्यर्थी, जिनके दोनों हाथ नहीं हैं या जो अपने दाएं अथवा बाएं दोनों हाथों का उपयोग नहीं कर सकते, उन्हें मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र और सिविल सर्जन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर आयोग द्वारा सहलेखक की सुविधा दी जाएगी।
ये भी पढ़े –एनएमडीसी में मेन्टेनेस असिस्टेंट एवं अन्य पदों पर होगी भर्ती 12 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
सहलेखक की शैक्षणिक योग्यता बारहवीं (10+2) से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी यह सुविधा प्राप्त करने के लिए सह-लेखक की दो पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र, सहलेखक के रूप में कार्य करने के संबंध में उसकी सहमति के साथ परीक्षा तिथि के सात दिन पूर्व आयोग कार्यालय में अनुभाग अधिकारी (परीक्षा) से संपर्क कर सकते हैं.
ये भी पढ़े – नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) के सिलेबस में बड़ा बदलाव
इस परीक्षा में अभ्यर्थी कैलकुलेटर का उपयोग नही कर सकेंगे। डिजिटल डायरी, कैलकुलेटर, फोन और पेजर लाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। अभ्यर्थी केन्द्राध्यक्ष द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नही करता है, अशिष्ट उदण्ड आचरण, अनुचित अशोभनीय या अश्लील व्यवहार करता है तो वह परीक्षा से निष्कासित किया जा सकता है और उसकी परीक्षा निरस्त की जा सकती है। इसके अलावा परीक्षार्थी ऐसे दण्ड का भागी होगा, जो आयोग उचित समझेगा।
वेब टीम IBC24