ICSI Result june 2025 || Image- ICSI Result
ICSI Result june 2025: नई दिल्ली: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) ने आज जून 2025 में आयोजित किये गये सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा के परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। इस ऐलान के साथ ही देश भर के हज़ारों उम्मीदवारों का इंतज़ार ख़त्म हो गया है। आईसीएसआई वेबसाइट (icsi.edu) पर सुबह 11:00 बजे IST से उपलब्ध है। कैंडिडेट्स इस लिंक पर क्लिक कर अपना परिणाम देख सकते है।
📢 ICSI CS Executive Results 2025 To Be Out! 🎓Know how to check the scorecards #icsi #icsics https://t.co/jWggacgqvJ
— IE Education Jobs (@ieeducation_job) August 25, 2025
READ MORE: Mazagon Dock Share Price: डिफेंस डील का दम, 4% उछला ये स्टॉक, कंपनी की दहाड़ से बाजार में हलचल
ICSI Result june 2025: 2017 और 2022 के पाठ्यक्रम वाले दोनों सीएस व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किये गये हैं। परिणामों के साथ, आईसीएसआई ने दोनों श्रेणियों के लिए अनंतिम मेरिट सूची भी जारी कर दी है। उम्मीदवारों को ई-परिणाम-सह-अंक विवरण ऑनलाइन और एक भौतिक प्रति उनके पंजीकृत पते पर डाक द्वारा प्राप्त होगी। यदि हार्ड कॉपी 30 दिनों के भीतर प्राप्त नहीं होती है, तो उम्मीदवारों को आईसीएसआई परीक्षा अधिकारियों से exam@icsi.edu पर संपर्क करना होगा।