Menstruation Benefit: पीरियड्स के दौरान नहीं आना होगा क्लास ! छात्राओं की नहीं घटेगी अटेंडेंस, मिलेगा ऑफ

Ads

केरल की कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CUSAT) ने फीमेल स्टूडेंट्स के लिए एक अनोखा कदम उठाया है। अब वहां की फीमेल स्टूडेंट्स को अटेंडेंस शॉर्टेज की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा

  •  
  • Publish Date - January 14, 2023 / 03:01 PM IST,
    Updated On - January 14, 2023 / 03:03 PM IST

Menstruation Benefit: कोचीन। केरल के कोचीन में यहां के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने प्रत्येक सेमेस्टर में महिला छात्राओं की उपस्थिति में अतिरिक्त 2% की छूट दी है। यह फैसला महिला छात्राओं के मासिक धर्म लाभ के अनुरोधों पर विचार करने के बाद लिया गया है।

केरल की कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CUSAT) ने फीमेल स्टूडेंट्स के लिए एक अनोखा कदम उठाया है। अब वहां की फीमेल स्टूडेंट्स को अटेंडेंस शॉर्टेज की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा, ऐसा इसलिए क्योंकि पीरियड्स (Menstrual Cycle) की वजह से कई स्टूडेंट्स घर बैठ जाती हैं, जिस वजह से सेमेस्टर एग्जाम में रुकावट आती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोचीन यूनिवर्सिटी की लड़कियां ‘मासिक धर्म लाभ’ (Menstruation Benefit) के तहत प्रत्येक सेमेस्टर में अटेंडेंस में 2% छूट का दावा कर सकती हैं।

परीक्षा में बैठने के नियम की बात करें तो प्रत्येक सेमेस्टर में 75% उपस्थिति अनिवार्य होती है, लेकिन इस नए फैसले से यह सीमा 73% हो गई है। आदेश में कहा गया है, ‘वीसी यानी कुलपति ने प्रत्येक सेमेस्टर में फीमेल स्टूडेंट्स की उपस्थिति में कमी के लिए अतिरिक्त 2% की मंजूरी देने का आदेश दिया है।’

read more: 2024 में फिर बन सकती है भाजपा की सरकार? शशि थरूर के इस दावे के क्या हैं मायने 

read more:  छत्तीसगढ़ : मिड डे मिल पर लापरवाही, 150 प्रधान पाठकों को नोटिस जारी, स्कूलों में मचा हड़कंप