भोपालः MP Rojgar Samachar रोजगार की तलाश कर रहे मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, राजधानी भोपाल में 10 फरवरी को युवा संगम (रोजगार मेला) का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 50 मल्टिनेशनल कंपनियां एवं 10 स्वरोजगार से संबंधित संस्थायें शामिल होगी।
MP Rojgar Samachar राजधानी भोपाल के जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि युवा संगम (रोजगार मेला) का आयोजन 10 फरवरी 2025 को प्रातः 8:30 बजे से कैरियर कॉलेज केम्पस गोविन्दपुरा में किया जा रहा है। उन्होंने मध्यप्रदेश के सभी बेरोजगार आवेदक, आवेदिकाओं से अपील की है कि वे अपने समस्त मूल प्रमाण – पत्रों एवं अपना बायोडाटा सहित साक्षात्कार के लिए 10 फरवरी को प्रातः 8.30 बजे उपस्थित होकर युवा संगम रोजगार मेला का सुनहरा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त सकते है।
उन्होंने बताया कि भर्ती कंपनियों द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय, कंपनी से समस्त जानकारी स्वंय प्राप्त करें। युवा संगम रोजगार मेले की अधिक जानकारी के जिला रोजगार कार्यालय, भोपाल के दूरभाष क्रमांक- 0755-2661344 प्राप्त कर सकते है।
No products found.
Last update on 2026-02-28 / Affiliate links / Images from Amazon Product Advertising API
क्या कोई विशेष योग्यता होनी चाहिए युवा संगम रोजगार मेला में भाग लेने के लिए?
युवा संगम रोजगार मेला में भाग लेने के लिए विभिन्न कंपनियों की अलग-अलग शर्तें होंगी। यह मेला सभी बेरोजगार आवेदकों के लिए है, लेकिन आपको अपनी योग्यता और दस्तावेज़ों के साथ साक्षात्कार के लिए आना होगा।
कहाँ और कब आयोजित होगा युवा संगम रोजगार मेला?
युवा संगम रोजगार मेला 10 फरवरी 2025 को प्रातः 8:30 बजे से कैरियर कॉलेज केम्पस गोविन्दपुरा, भोपाल में आयोजित होगा।
मुझे युवा संगम रोजगार मेला में शामिल होने के लिए क्या दस्तावेज़ लाने होंगे?
आपको अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों और बायोडाटा के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।
क्या मैं इस मेले में स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता हूँ?
हां, इस मेले में स्वरोजगार से संबंधित 10 संस्थाएं भी शामिल हैं, जिनसे आप स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यदि मुझे और जानकारी चाहिए तो मैं कहाँ संपर्क कर सकता हूँ?
अधिक जानकारी के लिए आप जिला रोजगार कार्यालय, भोपाल के दूरभाष क्रमांक- 0755-2661344 पर संपर्क कर सकते हैं।