नई दिल्ली। व्हॉट्सएप अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार फीचर शुरू किया है। वॉट्सएप ने ग्रुप कॉलिंग फीचर शुरू कर दी है। अब वॉट्सएप यूजर्स एक साथ कई वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे। फिलहाल यब फीचर भी बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। जो v.2.18.189 वर्जन पर उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़ें- भारतीय पर्यटकों को यूएई ने दिया तोहफा, 2 दिन का ट्रांजिट वीजा मुफ्त
Whatsapp के बीटा वर्जन के यूजर्स हर अन्य यूजर्स को ग्रुप कॉलिंग कर सकेंगे। यह जरूरी नहीं है कि जितने भी यूजर्स ग्रुप वीडियो कॉलिंग में जुड़ें वे भी बीटा वर्जन के यूजर्स ही हों। ट्विटर पर व्हाट्सएप बीटा वर्जन के बारे में जानकारी देने वाले एक अकाउंट ने पिछले महीने यह जानकारी दी थी कि व्हाट्सएप बीटा पर जल्द ही ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर आने वाला है। यह दोनों एंड्रॉयड और आईओएस वर्जन के लिए होगा।
ये भी पढ़ें- ऑडी के सीईओ रूपर्ट स्टैडलर गिरफ्तार,डीजल गाड़ियों में प्रदूषण छिपाने और धोखाधड़ी का आरोप
आपको बतादें व्हॉट्सएप ने अपने बीटा वर्जन में भारतीय यूजर्स के लिए पेमेंट फीचर भी लॉन्च किया था। इस फीचर के जरिए अब व्हाट्सएप पर BHIM और UPI एप के मदद से पैसै भेज सकते हैं। आप व्हाट्सएप के जरिए किसी व्यापारी को पेमेंट नहीं कर सकते बल्कि सिर्फ उन्हीं को पेमेंट कर सकते हैं जिसका नंबर आपके व्हॉट्सएप कॉन्टेक्ट में मौजूद है।
वेब डेस्क, IBC24