व्हॉट्सएप मैसेजिंग में आया बदलाव ,चैट के साथ स्टीकर्स भी भेज सकेंगे आप

Ads

व्हॉट्सएप मैसेजिंग में आया बदलाव ,चैट के साथ स्टीकर्स भी भेज सकेंगे आप

  •  
  • Publish Date - November 6, 2018 / 07:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

नई दिल्ली। व्हॉट्सएप यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। जिसके चलते व्हॉट्सएप ने इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में बदलाव किया है। बता दें की बदलाव किया गया फीचर सिर्फ  एंड्रॉयड और iOS में ही इस्तेमाल किया जायेगा। इस नए  फीचर की मदद से अब यूजर्स चैट के दौरान स्टीकर्स भेज सकते है। 

दिवाली की मौके में इस  लेटेस्ट फीचर का यूज भी बहुत ज्यादा हो रहा है।इस एप्प के साथ  कंपनी यूजर्स के लिए स्टीकर स्टोर भी लेकर आई है जहां से यूजर्स कई सारे स्टीकर डाउनलोड कर सकते हैं. इस फीचर की मदद से यूजर्स पहले से डाउनलोड किए गए स्टीकर को हटा सकते हैं तो वहीं नए स्टीकर्स को डाउनलोड कर सकते है ।

कैसे लाए अपने मोबाइल हैंडसेट में-

सबसे पहले इंटरनेट कनेक्श ऑन करें। उसके बाद 

सबसे पहले अपने फोन या वेब पर व्हॉट्सएप खोलें

इसके बाद कांटैक्ट को सेलेक्ट करें जिसे आप स्टीकर भेजना चाहते है। 

अब स्माइली आइकन पर क्लिक करें।

इसके बाद आपके पास तीन ऑप्शन दिखेंगे पहले स्माइली, फिर जिफ और फिर स्टीकर आइकन

अब स्टीकर आइकन में से अपने मन पसंदीदा स्टीकर्स को चुन कर अपने दोस्तों को भेजें।

कैसे करें डाउनलोड 

व्हॉट्सएप खोलें और कांटैक्ट को सेलेक्ट करें

स्टीकर्स पर क्लिक कर ‘+’ आइकन को दबाएं

कौन सा स्टीकर पैक डाउनलोड करना चाहते हैं उसे चुनें

अब डाउनलोड पर क्लिक करें.

डिलीट करने के लिए डिलीट बटन पर क्लिक करें.

 

 

वेब डेस्क IBC24