रतन टाटा की दरियादिली, कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए दिए 500 करोड़ रुपए

Ads

रतन टाटा की दरियादिली, कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए दिए 500 करोड़ रुपए

  •  
  • Publish Date - March 29, 2020 / 06:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए रतन टाटा ने फिर दरियादिली दिखाई है। कोरोना वायरस के संक्रमण से पैदा हुए हालात से निपटने की मुहिम में Tata Sons और Tata Trusts ने संयुक्त रूप से 500 करोड़ रुपये की मदद का एलान किया है।

पढ़ें- बड़ी राहत, अगर कोई किराएदार किराए का भुगतान नहीं कर पाता तो सरकार क…

इस धनराशि का उपयोग स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना वायरस से प्रभावितों के लिए आवश्यक मेडिकल सुरक्षा उपकरण, जांच के लिए किट्स की खरीद और उपचार सुविधाओं की स्थापना के लिए किया जाएगा।

इस संबंध में जारी बयान में रतन टाटा ने कहा है, ‘टाटा ट्रस्ट और टाटा समूह की कंपनियां पहले भी हमेशा जरूरत के वक्त देश के काम आई हैं। लेकिन कोरोना का ये संकट पिछले सारे संकटों से बड़ा है। मेरा मानना है कि इस असाधारण कठिन दौर में मानव प्रजाति के इतिहास की सबसे कठिन चुनौतियों में से एक है।’

पढ़ें- प्रियंका गांधी ने मोबाइल कंपनियों को लिखा पत्र, कहा- एक महीने के लि…

ट्रस्ट की तरफ से आने वाली ये रकम कोरोना वायरस से लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों को उपकरण मुहैया कराने और कोरोना मरीजों के इलाज में खर्च की जाएगी.

पढ़ें- राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- कोविड 19 के खिलाफ इस जं…

यानी रतन टाटा ग्रुप की तरफ से 500 करोड़ रुपयों की मदद की जा रही है. इस राशि का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किट बनाने और संक्रमितों को इलाज दिलवाने के लिए होगा. साथ ही इसके जरिए हेल्थ वर्कर्स और आम लोगों को खुद को कोरोना से बचाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।