ASI को डसने के बाद तड़प-तड़पकर मर गया सांप, डॉक्टर के पास जाने बजाए सीधे ड्यूटी पहुंचा पुलिसकर्मी, फिर…

Ads

ASI को डसने के बाद तड़प-तड़पकर मर गया सांप, डॉक्टर के पास जाने बजाए सीधे ड्यूटी पहुंचा पुलिसकर्मी, फिर...

  •  
  • Publish Date - May 28, 2020 / 02:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

जामताड़ा: झारखंड में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। लेकिन यह घटना पूरी तरह से सच और चौंकाने वाली है। दरअसल जामताड़ा इलाके में एक एएसआई को सांप ने काट लिया, जिसके बाद सांप तड़प-तड़पकर मर गया। हैरान करने वाली बात यह है कि सांप के काटने से एएसआई को कुछ भी नहीं हुआ और वह पूरी तरह स्वस्थ भी है। आपको यह भी जानकार हैरानी होगी कि डॉक्टरों ने भी जांच के बाद एएसआई को पूरी तरह से स्वस्थ बताया है।

Read More: मलाइका अरोड़ा रोज लेती है विटामिन डी थेरेपी, वीडियो शेयर कर बताया- सेहत के लि…

मिली जानकारी के अनुसार बोईपई बागडेहरी बागडेहरी थाने में एएसआई के तौर पर पदस्थ हैं। आज सुबह वे ड्यूटी जाने के लिए तैयार हो रहे थे। जैसे ही वर्दी पहन रहे थे, इसी दौरान उनके पैर को एक सांप ने डस लिया। जब उन्होंने निचे देखा तो सांप चूहे का शिकार करने के बाद बोईपई को डस लिया था। इसके बाद ​एएसआई बोईपई ने सांप को पकड़कर एक बाल्टी में रख दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद सांप तड़प तड़पर मर गया।

Read More: 1 जून से बंद हो सकती है प्राइवेट बसें, टैक्स माफ नहीं होने से बस आनर्स एसोसिएशन ने किया ऐलान

इसके बाद एएसआई बोपोय पुलिस स्टेशन चले गए। स्टेशन पहुंचकर उन्होंने घटना की जानकारी अन्य पुलिसकर्मियों को दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी व पुलिस कर्मियों उन्हें कुंडहित अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पाया कि उन पर सांप के काटने का कोई असर नहीं हुआ वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डॉक्टरों ने कहा-पूरी तरह से ठीक है चरण बोईपई इस घटना के बाद एएसआई चरण बोईपई का कहना है कि वो पूरी तरह से ठीक महसूस कर रहे हैं।

Read More: ‘विज्ञान और तकनीक से जीतेंगे कोरोना से जंग’, वैक्सीन बनाने में जुटे देश के 30 ग्रुप