Home » Zara Hatke » Finland: The happiest country in the world giving Indians a chance for permanent residence
Finland Citizenship for Indians: दुनिया का सबसे खुशहाल देश दे रहा भारतीयों को ख़ास मौक़ा.. अब आप भी बन सकते है यहाँ के स्थाई नागरिक, जानें कैसे..
Ads
फिनलैंड ने भारतीय नागरिकों के लिए स्थायी निवास (PR) की राह खोल दी है। 4 साल तक रहने के बाद मिलने वाले इस PR से अनिश्चितकाल तक रहना, परिवार को साथ लाना और शेंगेन देशों में यात्रा करना संभव होगा।
Finland: हेलसिंकी: दुनिया भर में सर्वे होते रहते है। सर्वे कंपनिया कभी अलग-अलग देशों के गरीबी, अमीरी जैसे पैमानों को लेकर सर्वे रिपोर्ट जारी करता रहा है। इस बीच एक नई रिपोर्ट भी सामने आई है, जिसमें दुनिया के सबसे खुशहाल देशों को शामिल किया गया है। इनमें फिनलैंड का नाम भी शुमार है। लेकिन खबर हटकर और अलग है। तो आइये जानते है इसके बारें में
दुनिया का सबसे खुशहाल देश फिनलैंड अब भारतीयों को काम करने और रहने के लिए स्थायी निवास की पेशकश कर रहा है। ये देश अपने प्राकृतिक दृश्यों से लेकर उत्तरी रोशनी तक की सुंदरता के लिए भी लोकप्रिय है।
फिनलैंड, जिसे लगातार आठ सालों से दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना जा रहा है, अब भारतीयों के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आया है। ये खूबसूरत देश भारतीय नागरिकों को स्थायी निवास (Permanent Residency – PR) प्रोवाइड कर रहा है, जिससे वो लंबे समय तक यहां रह सकते हैं, काम कर सकते हैं और अपने परिवार को भी साथ ला सकते हैं। प्रकृति की सुंदरता, उत्तरी रोशनी (Northern Lights), शांत जीवनशैली और उच्च जीवन-स्तर के लिए मशहूर फिनलैंड न सिर्फ रहने के लिए बेहतरीन जगह है बल्कि करियर और भविष्य को सुरक्षित करने का भी सुनहरा मौका दे रहा है।
फिनलैंड PR (Permanent Residency) के फायदे
•फिनलैंड में अनिश्चितकाल तक रहना और काम करना।
•परिवार के सदस्यों को स्पॉन्सर करने की सुविधा।
•सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, सार्वजनिक शिक्षा और बेरोजगारी में सहायता।
•शॉर्ट स्टे के लिए अधिकांश शेंगेन देशों में यात्रा की सुविधा।
•क्रेडिट, हाउसिंग और पेंशन स्कीम्स तक आसान पहुंच।
पात्रता के नियम
फिनलैंड PR पाने के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी:
• आवेदक को कम से कम 4 साल फ़िनलैंड में रहना जरुरी है। जनवरी 2026 से ये अवधि बढ़कर 6 साल हो जाएगी।
• इस दौरान कम से कम 2 साल लगातार फिनलैंड में रहना अनिवार्य हो जायेगा। छुट्टियां या यात्राएं भी आवेदन में बतानी होंगी।
• चार साल बाद PR के लिए इन शर्तों में से एक को पूरा करना होगा:
• न्यूनतम वार्षिक आय €40,000 (लगभग ₹41.35 लाख)।
• फिनलैंड में मान्यता प्राप्त मास्टर्स या पोस्टग्रेजुएट डिग्री + 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस।
• फिनिश या स्वीडिश भाषा में उच्च दक्षता (C1 स्तर) + 3 साल का वर्क एक्सपीरियंस।
• अगर पहले किसी अन्य A-पर्मिट कैटेगरी (जैसे स्टडी वीजा) पर रह चुके हैं, तो आवेदन से पहले स्विच करना जरूरी है।
• आवेदन फिनलैंड में रहते हुए ही करना होगा। और अगर पुराना परमिट खत्म हो गया है, तो लेट एप्लीकेशन के लिए गंभीर बीमारी जैसी वैध वजह होनी चाहिए।
• साफ-सुथरा क्रिमिनल रिकॉर्ड भी अनिवार्य है।
भारतीयों के लिए बड़ा अवसर
Finland: भारत से हर साल हजारों लोग यूरोपियन देशों में नौकरी और बेहतर जीवन की तलाश में जाते हैं और कई भारतीय वहीं जाकर बस भी जाते हैं। फिनलैंड का ये कदम भारतीयों के लिए बेहद आकर्षक है क्योंकि यहां स्पेशल एजुकेशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और वर्क-लाइफ बैलेंस उपलब्ध है। इसके अलावा, शेंगेन जोन के अन्य देशों में आसानी से यात्रा की सुविधा भारतीय वर्कर्स और छात्रों के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।