आप भी बंद कर देंगे गोलगप्पे खाना, दुकानदार मसाले वाले पानी में मिला रहा था शौचालय का पानी, सामने आया वीडियो

Ads

आप भी बंद कर देंगे गोलगप्पे खाना, दुकानदार मसाले वाले पानी में मिला रहा था शौचालय का पानी, सामने आया वीडियो

  •  
  • Publish Date - November 7, 2020 / 10:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

मुंबई। भला गोलगप्पे (पानीपूरी) किसे पसंद नहीं। नाम सुनकर हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन सामने आई इस खबर को पढ़कर शायद आप भी पानीपूरी खाना बंद कर देंगे। दरअसल महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में गोलगप्पे का विक्रेता मसाले वाले पानी में शौचालय का पानी मिलाकर बेच रहा था।

Read More News: CM भूपेश बघेल बोले- किसानों के बारे में रमन सिंह मुझसे ज्यादा नहीं जानते, बारदानों की कमी से नहीं हो पा रही धान खरीदी

दुकानदार के इस हरकत का खुलासा सीसीटीवी कैमरे से हुआ। वहीं अब मिलावटी पानीपूरी का बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने जिस गोलगप्पे वाले को शौचालय का पानी ​मिलते हुए पकड़ा है। वह अपने खास स्वाद के लिए शहर भर में फेसम था।

Read More News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ठोकर

इस बीच मसाले वाले पानी की सच्चाई सामने आने के बाद लोगों के होश ही उड़ गए। बता दें कि उसका ठेला आमतौर पर कोल्हापुर की रणकला झील के पास ही खड़ा होता था। वहीं जब स्थानीय लोगों को इस घटना का पता लगा और पानीपूरी के पानी में शौचालय का पानी मिलाने वाला वीडियो मिला, तो गुस्साई भीड़ ने उसके ठेले को तोड़कर फेंक दिया। इसके साथ ही उसका खाने-पीने का सामान भी सड़क पर फेंक दिया।

Read More News: पुष्य नक्षत्र आज, खरीददारी के लिए बन रहा धनतेरस से भी शुभ मुहूर्त.. देखिए