टॉम हिडलस्टन, विलेम डफो अभिनीत ‘तेनजिंग’ से शुरु होगा ज्यूरिख फिल्म महोत्सव

Ads

टॉम हिडलस्टन, विलेम डफो अभिनीत 'तेनजिंग' से शुरु होगा ज्यूरिख फिल्म महोत्सव

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 03:45 PM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 03:45 PM IST

लॉस एंजिलिस, 26 अगस्त (भाषा) हॉलीवुड अभिनेता टॉम हिडलस्टन और विलेम डफो अभिनीत तथा फिल्म निर्माता जेनिफर पीडम की एवरेस्ट पर आधारित ड्रामा फिल्म ‘तेनजिंग’ के साथ 24 सितंबर को 22वें ज्यूरिख फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत होगी।

अमेरिका की मनोरंजन पत्रिका ‘वेराइटी’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘एप्पल ओरिजिनल फिल्म्स’ द्वारा निर्मित इस फिल्म के यूरोप में पहली बार प्रदर्शित किए जाने के मौके पर हिडलस्टन, डफो और पीडम ज्यूरिख में ग्रीन कार्पेट पर नजर आएंगे। यह फिल्म माउंट एवरेस्ट की पहली सफल चढ़ाई की कहानी बयां करती है।

ज्यूरिख फिल्म महोत्सव के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) क्रिश्चियन जुंगेन ने कहा कि इस साल महोत्सव का मूल विचार (थीम) ‘सपने बड़े देखो’ है और हमारी शुरुआती फिल्म ‘तेनजिंग’ इसमें पूरी तरह फिट बैठती है, क्योंकि यह दिखाती है कि बड़ा सपना देखने पर इंसान अपनी सीमाओं से आगे कैसे निकल सकता है।

फिल्म ‘तेनजिंग’ नौ अक्टूबर को कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी और इसके बाद 16 अक्टूबर को ओटीटी मंच ‘एप्पल टीवी’ पर प्रदर्शित की जाएगी।

भाषा सुमित वैभव

वैभव