(Best Solar Panel For Home/ Image Credit: Pexels)
Best Solar Panel For Home: बिजली का बढ़ता बिल और कई जगहों पर होने वाली बिजली कटौती से परेशान लोग अब घर की छत पर सोलर पैनल (Best Solar Panel For Home) लगवा रहे हैं। लेकिन बाजार में कई तरह के पैनल उपलब्ध होने के कारण सही विकल्प चुनना आसान नहीं है। खासकर जब छत पर जगह सीमित हो तो ऐसा पैनल जरूरी है जो कम जगह में ज्यादा बिजली पैदा कर सके। सोलर पैनल लंबे समय का निवेश है। इसलिए खरीदारी से पहले उसकी क्षमता और जरूरत को समझना जरूरी है।
घरों के लिए आमतौर पर मोनोक्रिस्टलाइन और पॉलीक्रिस्टलाइन पैनल ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। इसके अलावा थिन-फिल्म पैनल भी बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन इन्हें ज्यादा जगह (Best Solar Panel For Home) की जरूरत होती है। मोनोक्रिस्टलाइन पैनल एक सिलिकॉन क्रिस्टल से बनते हैं और आमतौर पर गहरे काले रंग के होते हैं। वहीं, पॉलीक्रिस्टलाइन कई सिलिकॉन क्रिस्टल को जोड़कर बनाए जाते हैं और इनका रंग नीला दिखाई देता है।
अगर आपकी छत पर जगह कम है तो मोनोक्रिस्टलाइन पैनल बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। इनकी एफिशिएंसी आमतौर पर पॉलीक्रिस्टलाइन पैनल से ज्यादा होती है। मोनोक्रिस्टलाइन पैनल करीब 19 से 24 प्रतिशत तक एफिशिएंसी दे सकते हैं, जबकि पॉलीक्रिस्टलाइन पैनल लगभग 15 से 17 प्रतिशत तक रहते हैं। यानी समान जगह में मोनोक्रिस्टलाइन पैनल ज्यादा सोलर एनर्जी को बिजली में बदल सकते हैं।
मोनोक्रिस्टलाइन पैनल एक ही सिलिकॉन क्रिस्टल से तैयार होते हैं। इसकी वजह से इलेक्ट्रॉन्स को बिजली बनाने के दौरान कम रुकावट मिलती है और ऊर्जा का नुकसान भी कम होता है। पॉलीक्रिस्टलाइन पैनल में कई छोटे क्रिस्टल होते हैं, जिनके बीच इलेक्ट्रॉन्स के प्रवाह में थोड़ी रुकावट आती है। इसी कारण उनकी एफिशिएंसी कुछ कम रहती है। हालांकि, पॉलीक्रिस्टलाइन पैनल कई मामलों में बजट के लिहाज से आकर्षक हो सकते हैं।
मोनोक्रिस्टलाइन पैनल में अब TOPCon और हेट्रोजंक्शन जैसी आधुनिक तकनीक भी देखने को मिलती है। ऐसे पैनल की एफिशिएंसी 22 से 24 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। गर्म मौसम में बेहतर प्रदर्शन (Best Solar Panel For Home) करने वाले पैनल भारत जैसे देशों के लिए उपयोगी हो सकते हैं। इसलिए अगर छत की जगह कम है और बजट थोड़ा ज्यादा है तो आधुनिक मोनोक्रिस्टलाइन पैनल एक बेहतर विकल्प हो सकता है।