Free Bus Travel for NEET Students || Image- AI Generated File
नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के मौजूदा राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब सरकार के बाद अब दिल्ली सरकार ने भी NEET (UG) 2026 परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बस यात्रा मुफ्त करने का फैसला लिया है। (Free Bus Travel for NEET Students) केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “पंजाब सरकार के बाद अब दिल्ली सरकार ने भी NEET छात्रों के लिए बसें मुफ्त कर दी हैं।” उनके इस बयान को दिल्ली सरकार पर हल्के तंज के तौर पर देखा जा रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि 21 जून को होने वाली NEET (UG) 2026 परीक्षा के लिए छात्रों को सभी DTC बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने X पर लिखा कि छात्र अपना एडमिट कार्ड दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र को अपने भविष्य के इतने महत्वपूर्ण दिन पर परेशानी नहीं होनी चाहिए। रेखा गुप्ता ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता की कामना भी की।
इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी NEET परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए 20, 21 और 22 जून तक पंजाब रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की थी। (Free Bus Travel for NEET Students) भगवंत मान ने कहा कि कई गरीब परिवारों के छात्र NEET परीक्षा देते हैं और उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए किराए की भी दिक्कत होती है। इसलिए सरकार ने यह फैसला लिया है।
पंजाब सरकार के बाद अब दिल्ली सरकार ने भी NEET स्टूडेंट्स के लिए बसें फ्री की। https://t.co/DSMRDwYjPM
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 29, 2026
To support candidates appearing for NEET (UG) 2026 on 21 June, the Delhi Government will provide free travel in all DTC buses upon presentation of a valid admit card.
No student should face inconvenience on a day that holds such importance for their future.
My best wishes to…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) May 29, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
नेतन्याहू ने वैश्विक आलोचना के बीच इजराइल के लिए भारत के ‘जबरदस्त प्रेम’ का उल्लेख किया
उच्चतम न्यायालय की मंजूरी के बाद एशियाई खेलों 2026 के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेंगी विनेश फोगाट
वित्तीय संस्थानों में बीते वित्त वर्ष 48,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 10,000 से अधिक मामले दर्ज
लंबित दाखिल-खारिज आवेदन 15 दिनों में निपटाएं : बिहार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल
मौसम विभाग की अगले दो दिनों में उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश की चेतावनी
मैनपुरी में स्लीपर बस की ट्रक से टक्कर में दो की मौत, 35 घायल