MP Weather Update Today: आंधी-बारिश के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी! इन जिलों में लू का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Ads

MP Weather Update Today: आंधी-बारिश के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी! इन जिलों में लू का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जताई संभावना

MP Weather Update Today | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • 49 जिलों में तेज गर्मी
  • इंदौर में रिकॉर्ड तापमान
  • 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल: MP Weather Update Today देश के कई हिस्सों में अभी भी गर्मी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कई हिस्सों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है,​ जिससे लोगों के घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां आंधी-बारिश थमने के बाद एक बार फिर गर्मी का सिलसिला शुरू हो चुका हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में लू की संभावना जताई है।

Heatwave Alert in Madhya Pradesh मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिन तक प्रदेश के इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में लू का असर रहेगा। इसके अलावा 6 जिलों में लू का अलर्ट है, जिसमें उज्जैन, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, रतलाम और झाबुआ शामिल है। दूसरी ओर आज उज्जैन संभाग के रतलाम, नीमच और मंदसौर सबसे गर्म रहने की संभावना है।

लू चलने के साथ भोपाल, इंदौर, जबलपुर-ग्वालियर समेत प्रदेश के 49 जिलों में तेज गर्मी पड़ेगी। इंदौर में पारा रिकॉर्ड 43.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, यह इस सीजन में सबसे अधिक रहा।

इन्हें भी पढ़ें:-

मध्यप्रदेश में लू कब तक रहेगी?

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक लू की संभावना जताई है।

कौन से जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं?

उज्जैन, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, रतलाम और झाबुआ में लू का अलर्ट है।

इंदौर का तापमान कितना पहुंचा?

इंदौर में तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।