Reported By: Sakshi Tripathi
,Heatwave Alert News Today | Photo Credit: AI
भोपाल: Heatwave Alert News Today देश के कई हिस्सों में अभी भी गर्मी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कई हिस्सों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों के घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां आंधी-बारिश थमने के बाद एक बार फिर गर्मी का सिलसिला शुरू हो चुका हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
Heatwave Alert in MP मौसम विभाग ने प्रदेश 37 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा इंदौर-उज्जैन में वार्म नाइट की चेतावनी दी है। यानी रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम ने अचानक करवट भी ली। कटनी में ओलावृष्टि हुई, जबकि उमरिया में तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
आपको बता दें कि शुक्रवार को मध्यप्रदेश के कई जिलों में गर्मी का कहर देखने को मिला है। प्रदेश के 12 शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि खंडवा सबसे गर्म जिला रहा, जहां पारा 45.1 डिग्री तक जा पहुंचा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने दिन में बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है।