CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में बारिश मचाएगी तबाही, तेज हवाओं के साथ जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ads

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत कई अन्य इलाकों में बारिश

  •  
  • Publish Date - October 29, 2025 / 07:15 AM IST,
    Updated On - October 29, 2025 / 07:15 AM IST

CG Weather Update Today| Photo Credit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर देखने को मिल रहा है।
  • मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत कई अन्य इलाकों में बारिश हुई है
  • मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक राज्य में बारिश की चेतावनी जारी है। '

CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत कई अन्य इलाकों में बारिश हुई है। बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में ठंड भी बढ़ रही है। वहीं बढ़ती ठंड के बीच मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी है। ‘

इन जिलों में होगी भारी बारिश

CG Weather Update Today: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के पांच जिलों- नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा के लिए अलर्ट जारी किया है। बस्तर में आसमान पर काले बादल छाने और तेज बारिश की संभावना।

रायपुर-दुर्ग संभाग में बारिश का अलर्ट

CG Weather Update Today: इतना ही मौसम विभाग ने बताया कि, हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। अधिकतम 80 किमी की गति तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: MP Weather Report Today: आज 11 जिलों में होगी बारिश!.. चक्रवाती तूफ़ान मोन्था का नजर आएगा असर, IMD का पूर्वानुमान, देख लें मौसम का हाल

यह भी पढ़ें: Cyclone Montha: चक्रवात ‘मोंथा’ का तांडव… 2 राज्यों में तबाही का मंजर, हजारों बेघर, आसमान से बरसी आफत..!

यह भी पढ़ें: Sub Inspector Suspended News: चौकी प्रभारी निलंबित.. रिश्वत लेते सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो, SSP ने दिखाई सख्ती

ताजा खबर