CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें क्या है आपके इलाके का हाल

Ads

CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार

  •  
  • Publish Date - August 19, 2025 / 07:07 AM IST,
    Updated On - August 19, 2025 / 07:07 AM IST

CG Weather Update Today/ Image Credit: IBC24 File Photo

HIGHLIGHTS
  • मौसम विभाग ने प्रदेश में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है।
  • 18 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दाब का क्षेत्र बना।
  • अगले तीन-चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना।

रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य इलाकों में लगातार तीन रात बारिश होने के बाद फिर से मानसून की गतिविधियों पर रोक गई है। सोमवार को दिन भर मौसम की आंख-मिचोली चली। दिन में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई, लेकिन शाम होते तक मौसम का हाल जस का तस हो गया। बारिश नहीं होने के चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि राज्य दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें: Sai Cabinet Meeting Today: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, कृषि, उद्योग और शिक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा 

इन जिलों में होगी जमकर बारिश

CG Weather Update Today: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दाब का क्षेत्र बना है और इसी के कारण प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले तीन-चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, कांकेर, जगदलपुर, अंबिकापुर समेत कई अन्य जिलों में 21 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें: Tilda-Neora Crime News: दुष्कर्म मामले के गवाह को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर लक्की शर्मा समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

मौसम विभाग ने लोगों से की अपील

CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने आगे बताया कि, प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ तेज आंधी-तूफ़ान भी चल सकता है। इतना ही नहीं प्रदेश के कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर ना निकलने की अपील की है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि, बिना किसी आवश्यक कार्य के घर से बाहर ना निकले और बारिश के समय पेड़ या खुली जगह पर ना रहे।