दुबई, 24 सितंबर (भाषा) इंडोनेशिया क्रिकेट संघ के अभिराम सिंह यादव को बृहस्पतिवार को आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की समिति (सीईसी) में चुना गया ।
यादव एसोसिएट सदस्यों के लिये आरक्षित सीईसी की तीन सीटों में से एक लेंगे । फ्रांस के गुरूमूर्ति पलानी को जुलाई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के बोर्ड में जगह मिली थी ।
आईसीसी ने एक बयान में कहा ,‘‘ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इंडोनेशिया क्रिकेट संघ के अभिराम सिंह यादव को आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की समिति में एसोसिएट सदस्य के रूप में चुना ।’’
यादव जून 2027 में होने वाले अगले चुनाव तक सीईसी में रहेंगे । उन्होंने जर्सी की सारा गोमेरसाल और जर्मनी के विग्नेश शंकरन को हराकर यह पद हासिल किया ।
भाषा
मोना सुधीर
सुधीर