Home » Aaj Ka Mausam » IMD issues alert for heavy to very heavy rainfall in Mumbai, Thane and Palghar and 'Red' alert for Raigad today.
IMD Issues Alert for Very Heavy Rainfall: भारी बारिश की भविष्यवाणी.. स्कूलों में कर दी गई है छुट्टी, प्रशासन ने भी किया राहत-बचाव दलों को सतर्क..
Ads
आईएमडी ने बताया है कि, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को झमाझम बारिश होगी। 21 जून को भी बारिश जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि 22 या 23 जून तक कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन अगले सप्ताह की शुरुआत में बारिश वापस आने की संभावना है।
IMD issues alert for heavy to very heavy rainfall: मुंबई: महाराष्ट्र के विभिन्न जिले और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज से मूसलाधार बारिश होगी। आईएमडी ने भारी बारिश क अलर्ट जारी कर दिया है। चेतावनी में बताया गया है कि, मुंबई, ठाणे, पालघर के लिए येलो अलर्ट और रायगढ़ और रत्नागिरी जिले सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगे। बता दें कि मंगलवार की रात से रायगढ़ जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके चलते जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए है।
IMD issues alert for heavy to very heavy rainfall: भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि वर्षा के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलेंगी। दो दिनों तक वेस्टर्न महाराष्ट्र रीजन में बारिश और भी तेज होबे की आशंका है।
आईएमडी ने बताया है कि, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को झमाझम बारिश होगी। 21 जून को भी बारिश जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि 22 या 23 जून तक कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन अगले सप्ताह की शुरुआत में बारिश वापस आने की संभावना है। इस दौरान तापमान 25°C और 32°C के बीच रहेगा।
आईएमडी ने किन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है?
आईएमडी ने मुंबई, ठाणे, पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि रायगढ़ और रत्नागिरी जिले सबसे ज्यादा प्रभावित रहने की संभावना जताई गई है।
क्या बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है?
जी हां, रायगढ़ जिले में मूसलाधार बारिश के चलते जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं।
मौसम कैसा रहेगा और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
मौसम विभाग के अनुसार, तेज बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ऐसे में लोगों को यात्रा से बचने, सुरक्षित स्थान पर रहने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।