MP Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज से इतने दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ads

MP Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज से इतने दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Weather Update/Image Source: symbolic

HIGHLIGHTS
  • 1 से 4 अप्रैल तक मध्यप्रदेश के 29 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
  • मार्च में 12 जिलों में ओलावृष्टि, फसलें प्रभावित
  • गर्मी और मौसम बदलाव से आम जनजीवन प्रभावित

भोपाल: MP Weather Update मार्च का महीना इस बार लोगों के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। पूरे महीने भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं आज से अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। दूसरी ओर देश के कई हिस्सों में अभी भी गर्मी का दौर देखने को मिल रहा है। तो वहीं कई हिस्सों के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

1 से 4 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट

MP Weather Update News मौसम विभाग ने यहां अप्रैल की ​शुरुआत में कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 1 से 4 अप्रैल तक प्रदेश के आधे हिस्से में अलर्ट जारी किया है। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत 29 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट दिया गया।

12 जिलों में हुई ओलावृष्टि

आपको बता दें कि पिछले महीने 12 जिलों में ओलावृष्टि हुई, जबकि 41 से ज्यादा जिलों में आंधी और बारिश का असर देखने को मिला। धार जिले के कुक्षी और मनावर में ओले भी गिरे, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई।

इन्हें भी पढ़े:-

मध्यप्रदेश में बारिश कब तक हो सकती है?

मौसम विभाग ने 1 से 4 अप्रैल तक बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

किन जिलों में सबसे ज्यादा असर होगा?

इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत कुल 29 जिलों में असर की संभावना है।

क्या ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है?

हां, धार जिले के कुक्षी और मनावर में ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है।