Reported By: Sakshi Tripathi
,MP ka Mausam Kaise Rahega | Photo Credit: IBC24
भोपाल: MP ka Mausam Kaise Rahega अप्रैल का महीना खत्म हो चुका है। जिसके बाद बाद भी कई राज्यों में गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। तो वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में इस महीने मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां मई के महीने में मौसम सुहाना बना हुआ है। यहां पिछले 7 दिनों से आंधी और बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। (MP Weather Update)
MP ka Mausam मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 11 जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। दरअसल, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, चक्रवात और ट्रफ का असर यहां प्रदेश में देखने को मिलेगा। जिससे कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने गुरुवार को ग्वालियर समेत 11 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।
वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज आंधी की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक कई जिलों में बारिश के साथ आंधी तूफान का आसार है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, कई शहरों में 9 और 10 मई को एक बार फिर गर्मी बढ़ सकती है। जिससे लोगों की परेशानी एक बार और बढ़ सकती है। कई शहरों में तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसका असर राजधानी भोपाल समेत इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में देखने को मिलेगा।