MP Weather Today | Photo Credit: IBC24
भोपाल: MP Weather Today देशभर में अब मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कई राज्यों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। साथ ही दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखते को मिल रही है। जिसकी वजह से दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
MP Weather Today मौसम विभाग के अनुसार, नए वेदर सिस्टम के असर से राज्य के 15 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।
वहीं आज ग्वालियर चंबल अंचल में आज बादल छाए रहने का आसार है। वहीं 18 और 19 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है, उसमें आंधी, बारिश और गरज-चमक का ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर शामिल है।