MP Weather Update News: बारिश के बाद अब फिर बदलेगा मौसम, भीषण गर्मी से बढ़ेगी लोगों की परेशानियां, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
MP Weather Update News: बारिश के बाद अब फिर बदलेगा मौसम, भीषण गर्मी से बढ़ेगी लोगों की परेशानियां, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
MP Weather Update News | Photo Credit: IBC24
- 45 जिलों में बारिश और 17 जिलों में ओले गिरे
- किसानों की फसलों को नुकसान, चिंता बढ़ी
- 26 मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस, अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी का अलर्ट
भोपाल: MP Weather Update News मार्च का लगभग आधा महीना निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर थमा नहीं है। वहीं बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
फिर बढ़ेगी गर्मी
MP Weather Update News मौसम विभाग के मुताबिक, 26 मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। जिससे अगले चार दिनों में प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी देते हुए एक अलर्ट जारी किया गया है।
45 जिलों में बारिश
राज्य के करीब 45 जिलों में बारिश हुई, वहीं 17 जिलों में ओले भी गिरे। इस अचानक बदले मौसम से कई इलाकों में फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है और अब अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है।
अगर तापमान की बात करें तो पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, यहां 25.6°C दर्ज हुआ। वहीं रीवा और दतिया में 28.2°C। नौगांव और सतना में 28.3°C। सिवनी में 28.4°C। टीकमगढ़ और सीधी में 28.6°C। दमोह और उमरिया में 29°C। श्योपुर में 29.4°C। मंडला और खजुराहो में 29.5°C रहा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: अफसर का सुसाइड.. मंत्री पर गिरी गाज! पंजाब में गरमाई सियासत, आखिर किसने किया अधिकारी को जान देने पर मजबूर?
- Sanjay Dutt Liquor Brand : धुरंधर की सफलता के बीच संजय दत्त को हाई कोर्ट से मिला तगड़ा झटका! अगले 48 घंटे में करना होगा ये काम
- शह मात The Big Debate: काली पट्टी के साथ जश्न, मजहबी एजेंडे पर प्रश्न!… ईद के दिन दी गई खामेनेई को श्रद्धांजलि, मुस्लिमों के लिए देश बड़ा या मजहब?

Facebook


