Ambikapur Crime News: छत्तीसगढ़ में हल्दीराम एजेंसी के नाम पर 11.25 लाख की ठगी, बिहार से साइबर गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में हल्दीराम एजेंसी के नाम पर 11.25 लाख की ठगी…Ambikapur Crime News: Rs 11.25 lakh fraud in the name of Haldiram Agency

Ambikapur Crime News | Image Source | IBC24
- अंबिकापुर- अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह की गिरफ्तारी,
- हल्दीराम एजेंसी के नाम पर 11 लाख की ठगी,
- बिहार से दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा,
अंबिकापुर: Ambikapur Crime News: सरगुजा जिले की साइबर क्राइम टीम ने एक अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस गिरोह ने अंबिकापुर के एक व्यक्ति से हल्दीराम की एजेंसी दिलाने के नाम पर 11 लाख 25 हजार रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने इस मामले में बिहार के नालंदा जिले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1 लाख 98 हजार रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, 19 एटीएम कार्ड, 35 बैंक पासबुक और 20 विभिन्न बैंकों की चेकबुक ज़ब्त की गई हैं।
Ambikapur Crime News: दरअसल अंबिकापुर निवासी डॉ. अमित असाटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि हल्दीराम की एजेंसी दिलाने के नाम पर उनसे 11 लाख 25 हजार रुपये की ठगी की गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की, जिसमें आरोपियों की लोकेशन बिहार के नालंदा जिले में मिली। इसके बाद एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई जिसमें रानू कुमार, मुन्ना कुमार और शिवम कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ठगी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। इस मामले में पुलिस ने वह बैंक खाता होल्ड करवा दिया जिसमें पीड़ित द्वारा पैसे ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित को 5 लाख 26 हजार रुपये वापस दिलवाए गए।
Ambikapur Crime News: इसके अतिरिक्त पुलिस ने आरोपियों से 1 लाख 98 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और पासबुक भी जब्त किए हैं। पकड़े गए आरोपी लंबे समय से इस तरह की ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस को आशंका है कि इन्होंने कई और लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हल्दीराम की एजेंसी लेने के लिए केवल उनकी आधिकारिक वेबसाइट या प्रमाणित वितरक से संपर्क करें। अनजान कॉल या ऑनलाइन विज्ञापनों पर भरोसा न करें।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ambikapur Crime News: Rs 11.25 lakh fraud in the name of Haldiram Agency in Chhattisgarh, 3 cyber gang accused arrested from Bihar
अंबिकापुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm