CM Yogi on Congress: सीएम योगी का सीधा प्रहार, बोले- सत्ता को अपनी बपौती समझती है कांग्रेस, लव जिहाद के लिए वर्ग विशेष को देती है संरक्षण

Ads

CM Yogi on Congress: सीएम योगी ने कहा, हम घर तक नल से पेय जल पहुंचाएंगे, छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा, माइनिंग का पैसा छत्तीसगढ़ में लगना चाहिए था वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया, कांग्रेस विकास नहीं सत्ता को अपनी बपौती समझती है।

  •  
  • Publish Date - November 4, 2023 / 06:23 PM IST,
    Updated On - November 4, 2023 / 06:25 PM IST

CM Yogi's direct attack

CM Yogi on Congress govt: रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए जोर आजमाईश कर रही भारतीय जनता के स्टार प्रचारक लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं। योगी आदित्यनाथ ने भानुप्रतापपुर में चुनावी सभा लेकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा, उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा, कांग्रेस को, भ्रष्टाचार को दफन करने का अवसर आया है, भाजपा ने छत्तीसगढ़ बनाया, भाजपा ही संवारेगी। सीएम योगी ने कहा, खदान में भ्रष्टाचार के बाद विभिन्न योजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है, कांग्रेस के पार्टनर ने बिहार में चारा घोटाला किया, छत्तीसगढ़ सरकार ने गोबर घोटाला कर दिया। कांग्रेस लव जिहाद के लिए वर्ग विशेष को उपद्रव करने का संरक्षण देती है। धर्मांतरण की गतिविधियों को प्रश्रय दे रही है, यहां के नागरिकों को विकास से दूर कर रही है।

कांग्रेस नक्सलवाद आतंकवाद की जन्मभूमि

सीएम योगी ने कहा, हम घर तक नल से पेय जल पहुंचाएंगे, छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा, माइनिंग का पैसा छत्तीसगढ़ में लगना चाहिए था वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया, कांग्रेस विकास नहीं सत्ता को अपनी बपौती समझती है। छत्तीसगढ़ को विकास का गढ़ बनना चाहिए, उन्होंने कहा, कांग्रेस समस्या का नाम है, कांग्रेस नक्सलवाद आतंकवाद की जन्मभूमि है, अउ नई सहिबो, बदल के रहिबो के साथ योगी ने अपने उद्बोधन का समापन किया।

read more: उप्र : भाजपा विधायक ने स्कूली छात्रों के लिए कानूनी शिक्षा अनिवार्य किए जाने की वकालत की

भ्रष्टाचारियों के प्रति कांग्रेस सरकार नरम

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहे, आज उन्होंने छत्तीसगढ़ में कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा के कुंडा में भाजपा के पक्ष में प्रचार प्रसार किया। सभा को संबोधित करते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने कहा UP डबल इंजन सरकार में राममंदिर बन रहा है। अयोध्या में राममंदिर की तारीख भी बता दिए। भ्रष्टाचारियों के प्रति कांग्रेस सरकार नरम है। राम भक्तों पर भूपेश सरकार ने लाठी चलाई है। योगी ने कहा कांग्रेसियों के दिमाग में गोबर भरा है। इसलिए कांग्रेस की सरकार गोबर घोटाला की हैं। पहले केवल लालू प्रसाद यादव का चारा घोटाला सुने थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा छग के विकास के लिए कांग्रेस सरकार बाधक। कांग्रेस देश के अंदर समस्या का नाम है। पीएम मोदी का संकल्प राम की तरह है जो विकास में किसी के साथ भेदभाव नहीं करती छत्तीसगढ़ को हमने बनाया हम ही सवारेंगे।

read more: यूक्रेन पर रूसी हमलों में कम से कम 14 लोग घायल, यूरोपीय संघ की प्रमुख ने किया कीव का दौरा

इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के विजय संकल्प सभा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने संबोधित किया। शनिवार को राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी भरत वर्मा और खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी गीता घासी साहू के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए विशाल जनसभा को संबोधित किया। विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए योगी ने यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भारत वर्मा को जीत दिलाने के लिए उनका आशीर्वाद मांगा। वहीं मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

read more: Accident News : DTC बस ने मचाया कहर! कार समेत 12 बाइकों को किया चकनाचूर, एक व्यक्ति की मौके पर मौत, वीडियो आया सामने..

सभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ योगी ने “तैयारी पूरी है भाजपा जरूरी है” का नारा दिया। डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में सत्ता पलट के लिए सभा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस बार प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने क्षेत्र के लोगों से अपील की है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित इस विजय संकल्प सभा में भाजपा प्रत्याशी भरत वर्मा, गीता घासी साहू सहित बड़ी संख्या में डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत