Bajaj Electric Bike: Bajaj का बड़ा धमाका जल्द! EV मोटरसाइकिल से उठेगा पर्दा, जानिए कब होगी लॉन्च और क्या होंगे खास फीचर्स?

Bajaj Electric Bike: भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए Bajaj भी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस नए EV मॉडल के जरिए इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। जल्द ही इसकी लॉन्च टाइमलाइन सामने आ सकती है।

Bajaj Electric Bike: Bajaj का बड़ा धमाका जल्द! EV मोटरसाइकिल से उठेगा पर्दा, जानिए कब होगी लॉन्च और क्या होंगे खास फीचर्स?

(Bajaj Electric Bike/ Image Credit: Symbolic)

Modified Date: July 22, 2026 / 05:31 pm IST
Published Date: July 22, 2026 5:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Bajaj नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर कर रही है काम।
  • EV बाइक 2028 तक लॉन्च होने की उम्मीद।
  • रेंज और फीचर्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई।

नई दिल्ली: Bajaj Electric Bike: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए वाहन कंपनियां लगातार नए इलेक्ट्रिक मॉडल बाजार में उतार रही हैं। अब Bajaj भी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (Bajaj Electric Bike) सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने संकेत दिए हैं कि आने वाले वर्षों में वह नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च कर सकती है।

इलेक्ट्रिक बाइक पर काम कर रही है Bajaj

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Bajaj ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल विकसित (Bajaj Electric Bike) करने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही की रिपोर्ट पेश करते हुए इस नए प्रोडक्ट को लेकर जानकारी दी है। हालांकि, अभी तक बाइक के नाम, डिजाइन और तकनीकी जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है।

नई EV बाइक में मिल सकते हैं खास फीचर्स

कंपनी ने बताया है कि अगले एक से दो साल में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि इसमें कितनी रेंज मिलेगी, बैटरी कितनी बड़ी होगी या कौन-कौन से एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे। उम्मीद है कि यह बाइक भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी।

Chetak Electric और पेट्रोल बाइक में भी होंगे बदलाव

Bajaj अपने मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak Electric को भी लगातार अपडेट कर रही है। कंपनी इसमें बेहतर रेंज और नए फीचर्स जोड़ने की तैयारी कर सकती है। ताकि यह ग्राहकों के लिए और ज्यादा आकर्षक बन सके। इसके अलावा कंपनी अपनी 125cc से 160cc इंजन वाली Pulsar रेंज में भी नए अपडेट देने की योजना बना रही है।

2028 तक आ सकती है नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल

कंपनी ने संकेत दिया है कि उसकी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (Bajaj Electric Bike) भारत में 2028 तक लॉन्च हो सकती है। कंपनी का लक्ष्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करना है। आने वाले समय में इस बाइक से जुड़ी कीमत, रेंज और फीचर्स की ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।