(BYD Yuan Plus 2026/ Image Credit: electrive.com)
BYD Yuan Plus 2026: BYD 21 मई को अपनी तीसरी जनरेशन Yuan Plus लॉन्च करने जा रही है। यह एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV होगी। जिसे पिछले महीने बीजिंग ऑटो शो 2026 में दिखाया गया था। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में लॉन्च की तारीख बताई गई है। लेकिन कंपनी ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
नई Yuan Plus पहले मॉडल की तुलना में बड़ी होगी। इसकी लंबाई 4,665mm, चौड़ाई 1,895mm और ऊंचाई 1,675mm है। जबकि व्हीलबेस 2,770mm रखा गया है। इसका मतलब है कि इसमें यात्रियों के लिए ज्यादा केबिन स्पेस मिलेगा और यह ज्यादा आरामदायक ड्राइविंग अनुभव देगा।
इस इलेक्ट्रिक SUV में BYD की नई दूसरी पीढ़ी की Blade Battery और फ्लैश चार्जिंग तकनीक दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार सिर्फ 5 मिनट में 10% से 70% तक चार्ज हो सकती है। इसमें 57.5 kWh और 68.5 kWh बैटरी विकल्प मिलेंगे, जो 540 से 630 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम होंगे।
नई Yuan Plus में रियर-माउंटेड मोटर, दो पावर विकल्प और LiDAR आधारित स्मार्ट ड्राइविंग सिस्टम दिया जाएगा। इसमें BYD का ‘God’s Eye’ असिस्टेंस सिस्टम भी शामिल होगा। यह मॉडल पहले से ही कई देशों में ‘Atto 3’ नाम से बिक रहा है और कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में और मजबूत बनाने की तैयारी कर रही है।
वहीं, अगर कीमत की बात करें तो चीन में दूसरी जनरेशन Yuan Plus Smart Driving Edition की कीमत लगभग 115,800 युआन यानी करीब 17,040 डॉलर है। उम्मीद की जा रही है कि तीसरी जनरेशन मॉडल की कीमत भी इसी रेंज में रखी जाएगी ताकि यह बाजार में प्रतिस्पर्धी और किफायती विकल्प बना रहे।