Electric Scooters Under 50000: सिर्फ 50 हजार से कम में मिल रहा ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर, जो एक चार्ज में देता है दिनभर का सफर, जानिए कौन सा मॉडल हैं बेस्ट!

Electric Scooters Under 50000: कॉलेज, ऑफिस या बिजनेस के लिए रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए पेट्रोल का खर्च बढ़ता जा रहा है। इसी वजह से इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है। ये सस्ते, किफायती और रोजमर्रा के सफर के लिए बेहतर विकल्प बनते जा रहे हैं।

Electric Scooters Under 50000: सिर्फ 50 हजार से कम में मिल रहा ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर, जो एक चार्ज में देता है दिनभर का सफर, जानिए कौन सा मॉडल हैं बेस्ट!

(Electric Scooters Under 50000/ Image Credit: Hero)

Modified Date: June 18, 2026 / 06:10 pm IST
Published Date: June 18, 2026 5:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल कीमतों में उतार-चढ़ाव से इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग बढ़ी।
  • 50,000 रुपये से कम में कई किफायती EV स्कूटर उपलब्ध।
  • एक बार चार्ज करने पर 67 से 158 KM तक की रेंज मिल सकती है।

नई दिल्ली: Electric Scooters Under 50000: मिडिल ईस्ट तनाव के चलते और वैश्विक हालात के कारण पेट्रोल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसका सीधा असर भारत में रोजाना सफर करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। कॉलेज, ऑफिस और बिजनेस के लिए आने-जाने वालों का फ्यूल खर्च महीने के बजट का बड़ा हिस्सा बन गया है। इसी वजह से लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं जो कम खर्च में बेहतर विकल्प साबित हो रहे हैं।

Avon E-Scooter

एवन का इलेक्ट्रिक स्कूटर बजट सेगमेंट में एक किफायती विकल्प माना जाता है। इसमें 215 वॉट की मोटर दी गई है और यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 67 किलोमीटर तक चल सकता है। इसकी टॉप स्पीड करीब 24 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी के मुताबिक, इसका लिथियम बैटरी वेरिएंट 4 से 5 घंटे में चार्ज हो जाता है। जबकि लीड-एसिड बैटरी वेरिएंट को 7 से 8 घंटे लगते हैं। इसकी शुरुआती कीमत करीब 45,000 रुपये के आसपास है।

Vida VX2 Go और TVS Orbiter V1

Vida VX2 Go इलेक्ट्रिक स्कूटर भी बजट सेगमेंट में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसमें 2.2 kWh बैटरी पैक मिलता है जो लगभग 92 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है। इसका बड़ा बैटरी वेरिएंट करीब 142 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 45,000 रुपये बताई जा रही है। वहीं TVS का Orbiter V1 भी इस रेंज में मजबूत दावेदारी पेश करता है। इसका बेस मॉडल करीब 49,999 रुपये में उपलब्ध है। यह स्कूटर 86 किलोमीटर तक की रेंज देता है। जबकि इसके दूसरे वेरिएंट से 158 किलोमीटर तक चल सकता है।

Ola S1X और Ather के विकल्प

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में Ola S1X भी किफायती विकल्प के रूप में मौजूद है। जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 49,000 रुपये है। वहीं Ather Energy अपने Rizta और 450 सीरीज मॉडल को बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल के साथ पेश कर रही है। इस मॉडल में ग्राहकों को बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं देनी पड़ती। जिससे शुरुआती खर्च कम हो जाता है और स्कूटर खरीदना आसान हो जाता है।

Ujaas eGo LA

Ujaas eGo LA एक और सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसमें 250 वॉट मोटर दी गई है। यह एक बार चार्ज करने पर करीब 75 किलोमीटर की रेंज देता है और इसकी टॉप स्पीड लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, USB चार्जिंग पोर्ट और रिवर्स ड्राइव जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी कीमत लगभग 34,800 रुपये के आसपास है जो इसे सबसे सस्ते विकल्पों में से एक बनाता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।