(Honda Upcoming Electric SUV/ Image Credit: Honda)
नई दिल्ली: Honda Upcoming Electric SUV: होंडा कार्स इंडिया अब इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में अपनी मजबूत एंट्री करने की तैयारी कर रही है। कंपनी देश में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च (Honda Upcoming Electric SUV) करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नई EV भारत में ही तैयार की जाएगी और ग्लोबल मार्केट में आने से पहले इसका प्रोडक्शन शुरू हो सकता है। यह होंडा के लिए भारत में एक बड़ा इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
होंडा की पहली इलेक्ट्रिक SUV को कंपनी के Honda 0 Alpha कॉन्सेप्ट (Honda Upcoming Electric SUV) पर तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि यह इलेक्ट्रिक कार वित्त वर्ष के दूसरे हिस्से में बाजार में पेश की जाएगी। इसका लॉन्च अगले साल जनवरी से मार्च के बीच होने की संभावना जताई जा रही है। यह मॉडल होंडा के भविष्य के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में अहम भूमिका निभाएगा। कंपनी इस SUV को भारत के ग्लोबल प्रोग्राम का हिस्सा बना रही है। इसका मतलब है कि भारत में तैयार होने वाली यह इलेक्ट्रिक SUV सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि इसे दूसरे देशों में भी एक्सपोर्ट किया जा सकता है।
होंडा भारत में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण को बढ़ावा देने के लिए करीब 1,200 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी का लक्ष्य भारत को EV प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करना है। नई इलेक्ट्रिक SUV को जापान समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेचने की तैयारी की जा रही है। टेस्टिंग के दौरान नजर आईं गाड़ियों से संकेत मिलता है कि प्रोडक्शन मॉडल में बड़ा ग्लास एरिया और ज्यादा स्पेस वाला केबिन मिल सकता है। होंडा इस SUV में स्पोर्टी डिजाइन के बजाय आरामदायक इंटीरियर और रोजाना इस्तेमाल की सुविधा पर ज्यादा ध्यान दे सकती है।
होंडा ने अभी तक इस इलेक्ट्रिक SUV की बैटरी क्षमता और मोटर से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें दो बैटरी विकल्प दिए जा सकते हैं। इसके टॉप मॉडल में बड़ा बैटरी पैक मिलने की संभावना है। नई इलेक्ट्रिक SUV (Honda Upcoming Electric SUV) की रेंज करीब 450 किलोमीटर तक हो सकती है। कंपनी अलग-अलग सड़कों और मौसम की परिस्थितियों में इसकी टेस्टिंग कर रही है ताकि ग्राहकों को बेहतर ड्राइविंग अनुभव मिल सके। लॉन्च के बाद यह SUV टाटा, महिंद्रा और अन्य इलेक्ट्रिक कारों को कड़ी टक्कर दे सकती है।