नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता धनुष और ममूटी ने ‘ओम’ के सेट पर अपनी इस उपलब्धि का जश्न मनाया।
ममूटी ने रविवार को ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दोनों सितारे केक काटते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर फिल्म निर्देशक राजकुमार पेरियासामी और संपादक आर कलैवणन भी मौजूद थे।
ममूटी ने लिखा, ‘‘फिल्म ‘ओम’ के सेट पर धनुष, राजकुमार पेरियासामी और आर कलैवणन के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने का एक छोटा-सा जश्न मनाया। सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं।’’
धनुष ने ‘रायन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। बतौर निर्देशक यह उनका पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है। इससे पहले वह 2011 और 2021 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुके हैं।
धनुष को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘कैप्टन मिलर’ में उनके अभिनय के लिए विशेष उल्लेख (सर्वश्रेष्ठ अभिनेता) भी मिला।
वहीं, ममूटी ने हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘ब्रमायुगम’ में अपने शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। उन्होंने इससे पहले 1990, 1994 और 1999 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किए थे।
भाषा पारुल नेत्रपाल
नेत्रपाल