Gen Alpha Protest in Lucknow: Gen Z के बाद अब सड़क पर उतरे Gen Alpha, इस मांग को लेकर रहे थे प्रदर्शन, जाम में फंसे समाज कल्याण मंत्री से की चर्चा

Ads

Gen Alpha Protest in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में Gen Alpha छात्रों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

  •  
  • Publish Date - August 14, 2026 / 05:00 PM IST,
    Updated On - August 14, 2026 / 05:02 PM IST

Gen Alpha Protest in Lucknow/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में Gen Alpha छात्रों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
  • छात्रों ने शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क जाम करने के साथ प्रदर्शन किया।
  • मंत्री असीम अरुण ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाकर जाम खुलवाया।

Gen Alpha Protest in Lucknow: लखनऊ: दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए जेन जी के प्रदर्शन का असर अब हर तरफ देखने को मिल रहा है। जेन जी के बाद अब Gen Alpha भी प्रदर्शन करने के साथ सड़क जाम करने लगे हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बुद्धेश्वर चौराहे से आगरा एक्सप्रेस वे जाने वाले मार्ग पर जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क जाम करने के साथ प्रदर्शन किया। राजधानी में हुए इस प्रदर्शन के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया और इस जाम में प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण फंस गए। इसके बाद मंत्री अरुण अपनी गाड़ी से उतरे और प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाकर जाम खुलवाया। मंत्री के साथ ही समाज कल्याण विभाग के सचिव आईएएस अधिकारी अनुराग यादव ने भी छात्रों को समझाया।

छात्रों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, पारा के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बुद्धेश्वर पेट्रोल पंप के सामने कुछ ही देर में बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए और मार्ग घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी।

पारा पुलिस ने छात्रों को समझाने के साथ यातायात व्यवस्था बहाल कराने का प्रयास शुरू किया, लेकिन नाकाम रही। (Gen Alpha Protest in Lucknow) छात्रों के प्रदर्शन से व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। कन्नौज जा रहे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण का काफिला भी जाम में फंस गया। प्रदर्शन की जानकारी होने पर वह वाहन से उतरकर छात्रों के बीच पहुंचे और उनसे बातचीत की।

छात्रों ने मंत्री अरुण को बताई अपनी समस्या

Gen Alpha Protest in Lucknow: इस दौरान छात्रों ने मंत्री असीम अरुण को बताया कि, विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी छात्रों ने शिकायतें कीं। बताया कि उनकी शिकायतों की सुनवाई नहीं हो रही। कई बार विद्यालय से इसे बारे में बताया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ।

मंत्री अरुण ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद मंत्री छात्रों के साथ विद्यालय पहुंचे और वहां भी उनसे बातचीत की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और छात्रों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। मंत्री के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया और यातायात सामान्य हो सका।

इन्हें भी पढ़ें:-