Karnataka bjp mla daughter psi assault || Image- India Today FILE
मांड्या: कर्नाटक के मांड्या जिले में मंदिर में दर्शन को लेकर हुए विवाद मच गया है। (Karnataka bjp mla daughter psi assault) एक महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने आरोप लगाया है कि BJP विधायक की बेटी ने उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और धमकी दी। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। वहीं आरोपी महिला की ओर से भी पुलिस में शिकायत दी गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
घटना 12 अगस्त की रात करीब 8:15 बजे श्रीरंगपट्टना तालुक के अराथी उक्कड़ा मंदिर में हुई। भीमा अमावस्या के मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। मांड्या महिला पुलिस स्टेशन में तैनात PSI सविता बी. पुलिस पाटिल की ड्यूटी भी मंदिर में लगाई गई थी। शिकायत के अनुसार, दर्शन के लिए इंतजार को लेकर विवाद शुरू हुआ। सब इंसपेक्टर का आरोप है कि तुमकुरु ग्रामीण से बीजेपी विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या ने उनके साथ बहस की।
पुलिस अफसर ने आरोप लगाया कि ऐश्वर्या ने उनके साथ गाली-गलौज की, थप्पड़ मारा और मारपीट की। (Karnataka bjp mla daughter psi assault) उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने सरकारी ड्यूटी करने से रोका और धमकी दी।
PSI की शिकायत के आधार पर मांड्या के कैथनहल्ली पुलिस स्टेशन में ऐश्वर्या के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की गई है। इनमें सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल प्रयोग समेत अन्य धाराएं शामिल हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
हालांकि, मामला एकतरफा नहीं है। ऐश्वर्या ने भी पुलिस में काउंटर शिकायत दर्ज कराई है। मांड्या के पुलिस अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है। ऐश्वर्या ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान पीएसआई ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस अब दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है। (Karnataka bjp mla daughter psi assault) अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मंदिर में विवाद किस वजह से शुरू हुआ और घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ।
My daughter Aishwarya Gowda was in a queue for temple Darshana and she requested lady PSI to allow her since she is a MLA daughter. That time small fight has happened and things have gone sideways. I apologize on behalf of her: BJP MLA Suresh Gowda. pic.twitter.com/vfXp1E29hR https://t.co/3SkYRs5rC4
— 👑Che_ಕೃಷ್ಣ🇮🇳💛❤️ (@ChekrishnaCk) August 14, 2026
थोक महंगाई नौ महीने बाद पहली बार घटी, जुलाई में 9.78 प्रतिशत पर
कंबोडिया स्थित साइबर ठगी गिरोह का ठाणे पुलिस ने किया पर्दाफाश, आठ पर मामला दर्ज
एफटीए साझेदार देशों को भारत के निर्यात में जून तिमाही में मजबूत वृद्धि
उप्र : कांस्टेबल की पत्नी ने पति की राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की
स्वतंत्रता के समय मोदी प्रधानमंत्री रहे होते तो भारत को कोई नुकसान नहीं होता : आदित्यनाथ