नई दिल्ली : Police At Ravichandran Ashwin House भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अपने यूट्यूब चैनल की एक रिकॉर्डिंग बीच में ही रोकनी पड़ गई, जब उन्हें जानकारी मिली कि उनके घर पर पुलिस आई है। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच का विश्लेषण करते समय घटी इस घटना का कारण खुद अश्विन ने अपने वीडियो में साझा किया।
वरिष्ठ खेल पत्रकार विमल कुमार के साथ बातचीत की रिकॉर्डिंग के दौरान अश्विन के फोन पर घर की सिक्योरिटी और उनकी पत्नी के लगातार फोन आ रहे थे। शुरुआत में उन्हें नजरअंदाज करने के बाद, जब अश्विन ने फोन उठाकर माजरा पूछा, तो पता चला कि पुलिस उनके दरवाजे पर खड़ी है।
दरअसल, अश्विन ने वीजा के लिए अपना पासपोर्ट दिया था और पुलिस पासपोर्ट वापस लौटाने व वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए आई थी। विमल कुमार द्वारा मजाक में पूछे जाने पर कि स्टार होने के बावजूद उन्हें नॉर्मल वेरिफिकेशन प्रक्रिया से क्यों गुजरना पड़ता है, अश्विन ने कहा कि वे एक आम इंसान की तरह जिंदगी जीना पसंद करते हैं।खेल से संन्यास और मैदान के बाहर भी वे सोशल मीडिया और अपने यूट्यूब चैनल के जरिए प्रशंसकों से बेहद सहज और साधारण अंदाज में जुड़े रहना पसंद करते हैं।
R Ashwin spoke about CSK’s coaching setup on Ash Ki Baat.
He shared his thoughts on the franchise’s coaching plans and the upcoming changes at CSK. #CSK #ChennaiSuperKings #RavichandranAshwin #AshKiBaat #IPL pic.twitter.com/YnyeV7WZ9U
— Vishal Yadav (@VishalY73709681) August 14, 2026