Lucknow Gen-Alpha Protest
लखनऊ : Lucknow Gen-Alpha Protest : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर चौराहे पर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जय नारायण स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं हाथों में किताबें और तख्तियां लेकर सड़क पर उतर आए। स्कूल में शिक्षकों की कमी और पढ़ाई ठप होने से उग्र हुए ‘Gen-अल्फा’ बच्चों ने चौराहे पर चक्काजाम कर दिया और ‘टीचर लाओ, भविष्य बचाओ’ के जोरदार नारे लगाए।
स्कूली यूनिफॉर्म में सड़क पर बैठे छात्रों के प्रदर्शन के कारण बुद्धेश्वर चौराहे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। छात्रों का आरोप था कि स्कूल में मुख्य विषयों के शिक्षक गायब हैं, जिससे परीक्षाएं पास होने के बावजूद आधा कोर्स भी पूरा नहीं हो सका है। प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई न होने पर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
प्रदर्शन के दौरान वहां से गुजर रहे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बच्चों को देखकर तुरंत अपना काफिला रुकवाया और सीधे उनके बीच जाकर बातचीत की। Gen Alpha Protest in Lucknow: मंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके से ही शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को फोन कर रिपोर्ट तलब की और जल्द से जल्द वैकल्पिक व स्थायी शिक्षकों की तैनाती का भरोसा दिलाया।मंत्री असीम अरुण के ठोस आश्वासन के बाद नाराज छात्र शांत हुए और सड़क खाली कर वापस अपने स्कूल लौट गए।
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज Gen Alpha छात्र सड़क पर उतर पड़े। छात्रों ने रोड जाम कर दी। वह मांग कर रहे थे कि स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर की जाए। यह विद्यालय समाज कल्याण विभाग संचालित करता है।@madanmohansoni pic.twitter.com/9YRgt4mFCK
— Sachin Gupta (@Sachingupta) August 14, 2026