(Mercedes-AMG CLE 646/ Image Credit: Mercedes)
Mercedes-AMG CLE 646: Mercedes-AMG ने अपनी खास CLE 646 Spezialanfertigung को पेश कर दिया है। यह CLE 53 पर आधारित लिमिटेड एडिशन (Mercedes-AMG CLE 646) मॉडल है, लेकिन इसमें इंजन, सस्पेंशन, बॉडी और इंटीरियर में बड़े बदलाव किए गए हैं। कार में 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है जो 646 hp की पावर और 850 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसकी खास बात यह है कि पावर सिर्फ पिछले पहियों तक पहुंचती है। यह Mercedes-Benz की Mythos सीरीज का दूसरा मॉडल है।
CLE 646 में M177 Evo 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन के साथ फ्लैट-प्लेन क्रैंकशाफ्ट दिया गया है। इसमें 9-स्पीड AMG Speedshift गियरबॉक्स और इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल मिलता है। कंपनी के अनुसार यह कार सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं 0 से 200 kmph पहुंचने में 11.4 सेकंड लगते हैं और इसकी अधिकतम रफ्तार 310 kmph है।
कार को हल्का और बेहतर परफॉर्मेंस वाला (Mercedes-AMG CLE 646) बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। इसमें पीछे की सीटों और कुछ साउंडप्रूफिंग को हटा दिया गया है। साथ ही हल्की बकेट सीट्स, कार्बन-फाइबर डोर पैनल और रोल बार दिया गया है। साउंड सिस्टम और कुछ ड्राइवर-असिस्टेंस फीचर्स को भी कम किया गया है। चाहने वाले ग्राहक ऑप्शनल पैकेज के साथ सिक्स-पॉइंट रेसिंग हार्नेस भी ले सकते हैं।
Mercedes-AMG CLE 646 Spezialanfertigung को दुनिया भर में सिर्फ 30 यूनिट्स तक सीमित रखा गया है। हर कार को जर्मनी के Affalterbach में CLE 53 के आधार पर हाथ से तैयार किया जाएगा। खास बात यह है कि कार के आधिकारिक अनावरण से पहले ही सभी 30 यूनिट्स बिक चुकी थीं। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।