Tata Car Price Hike: टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, गाड़ियों के दाम बढ़ाने का किया ऐलान, जानें कब से लागू होगी नई कीमत
Tata Car Price Hike: टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों की कीमतों में एक जुलाई से 1.5 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।
Tata Car Price Hike/ Image Credit: Screengrab
- टाटा मोटर्स ने किया गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान।
- टाटा मोटर्स ने वाहनों की कीमत में 1.5 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का फैसला किया है।
- बढ़ी हुई कीमतें 01 जुलाई 2026 से लागू होंगी।
Tata Car Price Hike: नई दिल्ली: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सहित अपने यात्री वाहनों की कीमतों में एक जुलाई से 1.5 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का फैसला किया है। यह पिछले तीन महीने में दूसरी बढ़ोतरी है। कंपनी ने पश्चिम एशिया संघर्ष से उत्पन्न लागत दबावों के बीच एक अप्रैल से अपने आईसीई वाहनों की कीमतें बढ़ाई थीं।
कंपनी ने बताया क्यों की जा रही बढ़ोतरी
कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘ यह मूल्य संशोधन कच्चे माल की बढ़ती लागत और मुद्रास्फीति के निरंतर दबाव के प्रभावों को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए किया जा रहा है।’’ (Tata Car Price Hike) इसमें कहा गया कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स इन लागत वृद्धि का एक बड़ा हिस्सा स्वयं वहन कर रही है, लेकिन इसका कुछ प्रभाव इस मूल्य समायोजन के जरिये ग्राहकों पर डाला जा रहा है।
कितनी बढ़ेगी गाड़ियों की कीमत
Tata Car Price Hike: कंपनी ने कहा, ‘‘ कीमतों में वृद्धि विभिन्न मॉडल और संस्करणों के लिए अलग-अलग होगी…’’ इससे पहले, कार बाजार की अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने मुद्रास्फीति दबाव और प्रतिकूल लागत का हवाला देते हुए एक जून से अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 30,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की थी। (Tata Car Price Hike) हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने भी एक जून से अपने वाहनों की कीमतों में मॉडल और संस्करणों के अनुसार 12,800 रुपये तक की वृद्धि की थी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Gariaband Double Murder Case: रिश्तों का खौफनाक अंत, भाई ने ही भाई और भाभी की ले ली जान, पुलिस ने कब्र खोदी तो उड़ गए होश
- Big Blow to BJP in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने पार्टी से इस्तीफा देकर थामा कांग्रेस का दामन
- Govt Teacher Coaching Ban: सरकारी शिक्षक अब नहीं पढ़ा पाएंगे निजी कोचिंग-ट्यूशन, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, उल्लंघन करने पर होगी बड़ी कार्रवाई

Facebook


